Header Ads

test

🌅 08 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार — आज का हिन्दू पंचांग & राशिफल




 🌅 08  दिसंबर 2025 दिन मंगलवार — आज का हिन्दू पंचांग & राशिफल

हर दिन एक नया उत्साह और ऊर्जा लेकर आता है , वैसे ही आज का दिन भी कुछ खास है , मंगलवार का शुभ दिन होने की वजह से आज हनुमान जी का विशेष महत्व है , आज के दिन भगवा वस्त्र धारण कर सकते  है  , अधिक जानकारी के लिए आज का ये ब्लॉग पूरा पढे । 

📿 पंचांग विवरण:- 


तिथि:....  कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 

 आज कृषण पक्ष की चतुर्थी है  — सुबह से शाम 04: 30 pm  बजे तक चतुर्थी  रहेगी , उसके बाद पंचमी तिथि  प्रारंभ होगी। 


पक्ष: कृष्ण पक्ष

 मास: पौष
 संवत्: विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 


नक्षत्र , योग , करण :- 

नक्षत्र: दिन की शुरुआत में नक्षत्र है अश्लेषा —

 सुबह के सुर्यौदय से लेकर शाम 02:30 pm तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा  इसके बाद अगला नक्षत्र  मेघा होगा। 


योग: -  इंद्र योग  —

सुबह सूर्योदय के समय से लेकर  दोपहर 02:33 बजे के तक इंद्रा योग रहेगा जो की बहुत अच्छा योग माना जाता है ईसके  बाद योग बदल जाएगा। 


करण: तिथि बदलने तक करण है :- तैतिल करण —

 सुर्यौदय से शाम तक पंचमी बदलने तक करण रहेगा इसके  बाद में अन्य करण बदलेंगे। 


वार: सोमवार  (वार = सोमवार ) 

सूर्योदय / सूर्यास्त : ~ 07:02 AM सूर्योदय, ~ 05:25 PM सूर्यास्त 


राहु-काल (अशुभ समय): 

02:49 PM – 04:07 PM तक राहुकाल रहेगा। 



✅ आज के सुझाए गए शुभ/धार्मिक कार्य:- 

चतुर्थी और पंचमी तिथि होने के कारण, भगवान/देव-पूजा करना शुभ माना जाता है। और सोमवार का दिन है इस दिन सभी भोलेनाथ का पूजन करते है । और उन्हे जल अर्पित करते है ।  आज का दिन भगवान शिव का दिन माना जाता है  अगर हो सके तो आज के  दिन की शुरुआत शिवलिंग पर जल अर्पण करके ही शुरू करे आपकी सब मनोकामना पूरी होती है ।  


पूजा, शुभ कार्य, रिश्तों में मेल-जोल या यात्रा के लिए सुबह का समय उपयुक्त हो सकता है। और आज का वार हर शुभ कार्य की शुरुआत के लिए उपयुक्त माना जाता है । क्यूकी सोमवार से एक नए सप्ताह की  शुरुआत होती है तो अक्सर लोग नए काम की शुरुआत भी नए दिन के साथ करते है । 



राहु-काल (02:49–04:07 PM):- 

 आज सुबह 02:49 से 04:07 pm तक राहू काल का समय  माना जाता है । इस समय  में कोई महत्वपूर्ण या शुभ काम टालना बेहतर रहेगा। क्यूकी इस समय मे किसी भी कार्य को करना सुभ नहीं माना जाता और यदि कोई नए काम की शुरुआत करते है तो वो काम सिद्ध नहीं होता एसा माना जाता है । 


♈ 12 राशियों का आज का राशिफल :- 


राशि आज का भाव / संकेत शुभ रंग लकी नंबर:- 


मेष (Aries)



  आज आपको  आपके कार्यों में गति मिलेगी नए काम मिलने की संभावना है । यदि आप पहले के कम के साथ साथ नए काम को शुरू करने की सोच रहे है तो आप निश्चित ही उस काम मे सफलता प्राप्त करेंगे, पुराने प्रोजेक्ट्स में  भी सफलता के योग दिखाई दे रहे है आप चाहे तो अपने पुराने काम मे भी सफलता प्राप्त कर सकते है ।  


शुभ रंग........ लाल

आपका शुभ रंग आज लाल रहेगा ।  आप चाहे तो  पूरे लाल कपड़े पहन सकते है आज सोमवार का दिन है इस दिन अक्सर घरेलू महिलाए लाल रंग के कपड़े ही पहनती है । अगर आप चाहे तो कुछ एसे कपड़े पहन सकते है जिनमे कुछ लाल रंग का काम किया हुआ हो । 

शुभ अंक ......03 

आपका शुभ अंक आज 03 रहने  वाला है । आप चाहे तो आज के दिन कोई तीन PROJECT START कर सकते है या कुछ भी वो काम कर सकते है जो 03 से START होता हो । 


वृषभ (Taurus):- 



आपकी  आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके अटके पैसे वापस आने की पूरी संभावना है यदि आप बहुत दिनों से कोशिश कर रहे है और आपके पैसे कही अटके हुए है तो आज सही मौका है प्रयास करने से आपको सफलता जरूर मिलेगी जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी अपने गुस्से को थोड़ा काबू में रखे बने बनाए काम अक्सर आपके बिगड़ जाते है ।


शुभ रंग :- सफेद/ हल्का पीला

आज आपका शुभ रंग सफेद है जो सबको बहुत पसंद होता है । आशा है आपको भी पसंद होगा यदि आप अपने दिन को शुभ बनाना चाहते है तो आज आप सफेद रंग का कोई एक कपड़ा पहन सकते है और आप यदि सफेद नहीं पहन सकते तो आज आपका शुभ रंग हल्का पीला भी है जो देखने में बहुत सुंदर लगता है आप आज ये रंग भी पहन सकते है । 

शुभ अंक :- 06

आपका आज का शुभ अंक 06 है आप चाहे तो 06 से शुरू होने वाले कॉन्टेक्ट पर बात कर सकते है । या अगर आप चाहे तो आज आप किन्हीं 06 अच्छी बातों को अपने जीवन का एक हिस्सा बना सकते है । आज आप चाहे तो आप किन्हीं 06 गरीब ओर बेसहारा लोगों की मदद भी कर सकते है। 

मिथुन (Gemini)



 आज आपकी यात्रा के शुभ अवसर है यदि आप कहीं यात्रा करने की सोच रहे है तो आज का दिन आपके लिए सबसे अच्छा है आज की आपकी यात्रा मंगलमय रहने वाली है आज के दिन आपके कही यात्रा करने के योग भी बन रहे है , मित्रों से लाभ की आशा भी है आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे आपके साथ रहेंगे  और आपकी हर मुसीबत में भी सहायता करेंगे ।  आपके अपने लोगों के साथ संपर्क मजबूत होंगे । आप उनसे ओर अच्छे से connect कर पाएंगे । 


शुभ रंग ......... हरा 

आपका आज का शुभ रंग हरा है । आप चाहे तो कोई भी हरे रंग का कपड़ा धारण कर सकते है हरा रंग हरियाली का प्रतीक होता है ये आपको मानसिक शांति भी देता है आपको हरा रंग पहनकर बहुत अच्छी अच्छी अवधारणाएं आएंगी । 

शुभ अंक ......05

 आपका शुभ अंक आज 05 रहेगा आप चाहे तो 05 से शुरू होने वाला कोई फोन नंबर भी खरीद सकते है ये आपके लिए बहुत लकी साबित हो सकता है या अपने वाहन का नंबर यदि आप लेना चाहते है तो ऐसा नंबर ले सकते है जिसमें 05 से स्टार्ट हों या उसमें कही 05 शामिल हो । 

 कर्क (Cancer)



 स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपका स्वास्थ्य इन दिनों में खराब होने की आशंका है बदलते हुए मौसम को देखते हुए अपना ख्याल रखें समय पर घर पहुंच जाए रोड का ध्यान रखकर यात्रा करे ।  घरेलू मामलों में सामंजस्य बनाकर चले आपका एक गलत फैसला आपका घरेलू जीवन बर्बाद कर सकता है 


शुभ रंग :- चांदी/ स्लेटी 

आपका शुभ रंग आज सफेद चांदी या सलेटी रहने वाला है जो आजकल बहुत ज्यादा पहनावे में चलता है । ये आपके पास जरूर मिल जाएगा आप ये आज जरूर पहने। आपकी किस्मत आपको अपने रस्ते पर जरूर लेकर जाएगी । 

शुभ अंक :- 02

आपका शुभ अंक आज 02 है आप चाहे तो आज आप कोई दो नए काम की शुरुआत कर सकते है या आप चाहे तो कोई दो अच्छे काम कर सकते है या किसी दो निसहाय की मदद करके पुण्य कमा सकते है । 


सिंह (Leo)



 नौकरी या व्यापार में प्रगति होने की पूरी संभावना है यदि आप कोई काम पहले से ही कर रहें है तो आपको आपके काम में प्रगति मिलने की पूरी संभावना है और यदि आप नए काम की सोच रहे है या नौकरी की तलाश में है तो आज आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना है , मान-परिचय में वृद्धि होगी आपका मान हर जगह पर बढ़ेगा और आपका परिचय आपके काम से ही पहचाना जाएगा । 


शुभ रंग :- सुनहरा / केसरिया 

आपका शुभ रंग आज सुनहरा रंग जिसे हम स्वर्ण रंग भी कहते है ये है आप चाहे तो आज के दिन आप किसी सोने की वस्तु खरीद सकते है और आप चाहे तो केसरिया रंग के कपड़े भी पहन सकते है  आज आपके लिए ये रंग बहुत शुभ है । 

शुभ अंक :- .01

आपका आज का शुभ अंक 01 है और 01 नंबर हर कार्य की शुरुआत मन जाता है । आप चाहे तो आज किसी एक नए काम की शुरुआत कर सकते है या किसी की help भी कर सकते है । 

कन्या (Virgo)



पढ़ाई/काम में सफलता मिलने की पूरी संभावना है आप अगर पढ़ाई करते है या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो आपकी सफल होने की पूरी संभावना है । और यदि आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे है या अभी अभी किसी नए काम की शुरुआत की है तो वो अब सफल होना वाला है । , मन संतुलित रहेगा  आपका काम में मन लगेगा । 


शुभ रंग :- .नीला

आपका आज का शुभ रंग नीला है । आप चाहे तो आज नीला रंग पहन सकते है आपको अपने कार्यों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है । 

शुभ अंक :- 07

आपका आज का शुभ अंक 07 है ये नंबर आज आपके लिए लक्की नंबर साबित हो सकता है आप दिन की शुरुआत 07 बार अपने भगवान को याद करके कर सकते है । या किन्हीं 7 लोगों को मदद कर सकते है । 

तुला (Libra)



 प्रेम व संबंधों में मधुरता आएगी बने बनाए रिश्ते जो बिगड़ गए थे उनके सुलझने की उम्मीद की जा सकती है अगर आज आप कोशिया करे तो अपने रिश्ते सुधार पाएंगे थोड़ा संयम से कम ले ओर कुछ समय विचार करे उसके बाद ही कोई उपाय करे आपके मधुर संबंध बने रहेंगे । , साझेदारी में लाभ होगा अकेले काम करने से अच्छा किसी का साथ लेना या किसी की राय लेना भी अच्छा होता है क्योंकि एक दिमाग से ज्यादा दो दिमाग मिलकर काम अच्छा करेंगे इसलिए साझेदारी में ज्यादा फायदा है । 


शुभ रंग:- गुलाबी 

आपका आज का शुभ रंग गुलाबी है । आज आप गुलाबी रंग के कपड़े पहने तो आपको लाभ की प्राप्ति होगी । आप चाहे तो गहरे गुलाबी या थोड़ा हल्का गुलाबी भी पहन सकते है ये रंग आदमी और औरत दोनों द्वारा ही पहना जा सकता है । 

शुभ अंक :- .09

आपका आज का शुभ अंक 09 है आप दिन की शुरुआत किसी 09 से शुरू होने वाले कॉन्टेक्ट से कर सकते है या आप किन्हीं 09 लोगों की मदद कर सकते है । आपका दिन बहुत शुभ होगा । 


वृश्चिक (Scorpio) 



मेहनत का फल मिलेगा जो आप इतने समय से कर रहे थे , या जिस काम के परिणाम का इंतजार कर रहे थे वो काम आज पूरा होने को अधिक संभावना है निश्चित ही परिणाम आपके पक्ष में आएगा । — लेकिन मन स्थिर रखें  जल्दबाजी में कोई गलत फैसला न ले थोड़ा रुक कर सोचे उसके बाद ही कोई कदम उठाए । 

यदि आपको लग रहा हो कि परिणाम आपके विपरीत आ सकता है तो मन को शांत करे और स्थिर करे और थोड़ा समय तक इंतजार करे । 


शुभ रंग :- भूरा व बैंगनी 

आपका आज का शुभ रंग भूरा व बैंगनी है आप चाहे तो कोई भी भूरे रंग के कपड़े पहन सकते है इस रंग के कपड़े ज्यादातर सबके पास होते है यदि आपके पास है तो आप जरूर पहने पर यदि आपके पास भूरे रंग के कोई कपड़े नहीं है तो आप बैंगनी रंग के भी कपड़े पहन सकते है ये रंग आज आपके लिए शुभ रहने वाला है । 

शुभ अंक :- .09

आपका शुभ अंक 09 है आप चाहे तो किसी 09 से स्टार्ट होने वाले कॉन्टेक्ट से बात कर सकते है या किन्हीं 09 लोगों की किसी भी प्रकार से सहायता कर सकते है इससे आपका पूरा दिन बहुत अच्छा बीतेगा और आपके विचार भी शुद्ध होंगे आपके मन में पूरे दिन पॉजिटिविटी रहेगी । 


धनु (Sagittarius) 



भाग्य साथ देगा ,पिछले कुछ दिनों से चल रहे बुरे समय के बदलने का समय आ गया है अब आपका समय बदल रह रहा है अब आपका भाग्य आपका साथ देगा सभी काम आपके मन चाहे अनुसार होंगे समय भी आपका ही साथ देगा और आने वाला समय आपके लिए नए मौके लेकर आएगा । 

नए प्रयास शुभ होंगे यदि आप नए प्रयास करने की कोशिया कर रहे है या किसी नए काम की शुरुआत कर चुके है जो पिछले कुछ दिनों से सही नहीं चल रहा था वो अब सही चलने लगेगा भाग्य खुद चलकर आपके पास आया है ।  

शुभ रंग  :- पीला

आपका शुभ रंग आज पीला है आप आज अपने कार्य की शुरुआत पीला पहन कर कर सकते है और वैसे भी सोमवार के दिन बहुत से लोग पीले वस्त्र धारण करते है और ये रंग आज आपके लिए बहुत लक्की साबित हो सकता है। 

शुभ अंक  :- .04

आपका आज का शुभ अंक 04 है आप चाहे तो किन्हीं 04 बेसहारा लोगों की मदद कर सकते है या मंदिर की 04 परिक्रमा कर सकते है ये अंक आपके लिए आज शुभ है। 


मकर (Capricorn)



 व्यवस्थित कामों में सफलता मिलेगी वो काम जिनको आप बहुत समय से करते आ रहे है जिनमें आपकी सालों की मेहनत लगी है वो काम अब पूरी तरह सफल होने लगेंगे जो कम बहुत दिनों से जैसे का तैसा चल रहा था अचानक से उसमें आज तेजी की संभावना है ।  

 आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी धन राशि मिलने की संभावना है आपके व्यापार से ही अतिरिक्त धन राशि आने की संभावना है  


शुभ रंग  :- काला 

आपका आज का शुभ रंग का है आज आपके भाग्य खुलने की आशा है आप यदि कला गहरा रंग पहनते है तो आपके लिए निश्चित ही ये एक शुभ अंक साबित होगा और ये रंग सभी के पास होता है और सबको पसंद भी होता है । 

शुभ अंक :- 03

आपका शुभ अंक आज 03 है आप चाहे तो किन्हीं 03 को हेल्प कर सकते है या कुछ भी ऐसा काम कर सकते है जिसमें 03 का उपयोग होता हो । 

कुंभ (Aquarius) 



सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है  और आप यदि पहले से ही सामाजिक कार्यों में रुचि रखते है तो इस कार्य में प्रगति भी हो सकती है आपको इन कार्यों से संबंधित जानकारी के लिए बाहर भी जाना पड़ सकता है 

सहयोग मिलेगा आपको अपने साथियों से और यदि आपकी कोई संस्था है सामाजिक कार्यों से सम्बंधित तो आपको उसमें अच्छा खासा डोनेशन मिलने की संभावना है ।


शुभ रंग  :- आसमानी/ नीला 

आपका शुभ रंग आज आसमानी या नीला है आप अगर पूरा नीला नहीं पहनना चाहे  तो आप हल्का नीला भी पहन सकते है जिसे हम आसमानी भी कहते है 

शुभ अंक :- .07

आपका आज का शुभ अंक 07 है आप चाहे तो किन्हीं 07 लोगों की मदद कर सकते है और आप अगर चाहे तो आज के दिन आप कोई 07 वचन ले सकते है जो आपको सफलता की जिंदगी की ओर लेकर जाए। 

मीन (Pisces) 



आत्मविश्वास बनेगा;  और आप अपने काम करने के लिए। हमेशा तैयार रहेंगे आप दूसरों को भी मोटिवेट कर सकते है परिवार में सुख व शांति  बनी रहेगी आपका परिवार आपके साथ हमेशा बना रहेगा आपका हमेशा सुख दुख में साथ देगा 

 शुभ रंग :- .सफेद / हल्का नीला 

आपका आज का शुभ रंग सफेद या हल्का नीला रहने वाला है आप चाहे तो इन दोनों में से कोई भी अल पहन सकते है ये दोनों ही आपके लिए शुभ साबित होने वाले है । 

शुभ अंक :- 03

आपका आज का शुभ अंक 03 रहेगा आप किन्हीं 03 लोगों की मदद करके अपने दिन को शुभ बनाए। 





Note.... आपको हमारे इस ब्लॉग की जानकारी कैसी लगी ये हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताए । 
अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो अपने दोस्तों को शेयर जरूर करे ।

discription:- 


यहा दी गई सम्पूर्ण जानकारी सामान्य ज्योतिष की गणनाओ पर आधारित है , 
हम यहां पर किसी भी प्रकार का अंधविश्वास फैलाने की कोशिश नहीं कर रहे है । ये बाते सिर्फ उन लोगों पर ही लागू होती है तो इनमें विश्वास करते है । 

कल का ब्लॉग यदि आपने नही पढ़ा है तो अभी 07 दिसम्बर का ब्लॉग पढ़ने के लिए नीचे दिये गए लिंक पर click करे :- 








कोई टिप्पणी नहीं