16 march 2026 आज का पंचांग || शुभ राशिफल
परिचय :-
आज का शुभ पंचांग , तिथि, वार , शुभ चोघड़िए , और शुभ मुहूर्त और जानिए सभी 12 राशियो का शुभ राशिफल और विशेष उपाय के साथ, ये सब जानने के लिए आज का ये ब्लॉग पूरा पढे ।
आज का पंचांग :-
आज की तिथि= द्वादशी प्रातः 09;40 तक रहेगी
दिनांक = 16 मार्च 2026
माह - चैत्र
वार = सोमवार
सूर्योदय = प्रातः 06:30
सूर्यास्त = 06:30
विक्रम संवत = 2083
नक्षत्र , योग , करण
नक्षत्र = घनिष्टा नक्षत्र कल प्रातः 06:22 तक रहेगा , इसके बाद शतभीषा नक्षत्र रहेगा ।
योग = शिव योग प्रातः 09:37 तक रहेगा , इसके बाद सिद्ध योग रहेगा ।
करण = तैतिल करण प्रातः 09:40 तक रहेगा , इसके बाद गर करण रहेगा ।
शुभ - अशुभ समय
अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:06 से दोपहर 12:54 तक रहेगा । यह एक शुभ मुहूर्त माना जाता हैं और इस मुहूर्त मे सभी शुभ कार्य किए जाते है ।
अमृत काल - शाम 07:47 से रात्री 09:24 तक रहेगा , यह भी एक शुभ मुहूर्त माना जाता है ।
ब्रहम मुहूर्त - प्रातः 04:54 से प्रातः 05:42 तक रहेगा , ये समय सभी मंदिरो मे पूजा पाठ के लिए शुभ माना जाता है ।
राहुकाल - प्रातः 08;00 से प्रातः 09:30 तक रहेगा , ये समय एक अशुभ समय माना जाता है , इस समय मे सभी प्रकार के शुभ कार्य वर्जित होते है ।
गुलिक काल - दोपहर 02:00 बजे से दोपहर 03:30 तक गुलिक काल रहेगा और यह भी एक अशुभ समय माना जाता है इस समय मे सभी प्रकार के शुभ कार्य वर्जित होते है ।
शुभ मुहूर्त -
प्रातः 06:30 से प्रातः 08:00 तक अमृत मुहूर्त रहेगा , इसके पश्चात प्रातः 09:31 से प्रातः 11:00 तक शुभ मुहूर्त रहेगा और शाम
शाम 05:01 से शाम 06:30 तक अमृत मुहूर्त रहेगा ।
आज का राशिफल :-
आज सोमवार का दिन विशेष होने के कारण कुछ कुम्भ , मेष , आदि 5 राशियो के लिए विशेष शुभ रह सकता है , जानिए आज का सभी 12 राशियो का शुभ राशिफल साथ ही जाने किन राशियो के लोगो को आज संभालकर रहने की होगी जरूरत ।
मेष राशि :-
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक शुरुआत , नए संकल्प और प्रभावशाली व्यक्तित्व का संकेत लेकर आया है । दिन की शुरुआत काफी अच्छी और ऊत्शाहवर्धक रहेगी ।
संवाद और अभिव्यक्ति के मामले मे भी आज आप काफी प्रभावशाली रहेंगे , लोग आपकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे , यदि आप योजनाबद्धतरीके से भविष्य के कार्यक्षेत्र की व्यवस्था बेहतर करेंगे तो यह परिवर्तन आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है ।
समग्र रूप से यह दिन नए लक्ष्यो की शुरुआत , प्रभावशाली व्यक्तित्व , सकारात्मक सोच और कार्यक्षत्र मे सुधार का संकेत देता है । यदि आप अपने आत्मविशवश और संयम को बनाए रखेंगे , तो यह समय आपके लिए प्रगति और सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है ।
वृषभ राशि :-
आज अक दिन आपके लिए पारिवारिक सुख , रिश्तो मे सुधार और आत्मचिंतन का संकेत लेकर आया है । परिवार मे किसी सदस्य के विवाह को लेकर शुभ समाचार मिल सकता है ।
यदि पिछले कुछ समय से परिवार के किसी सदस्य के साथ बैर , मतभेद , या मनमुटाव चल रहा यहा था , तो आज उसे दूर करने का अवसर मिल सकता था ।
कार्य और प्रयाशों के संदर्भों मे आज ऐसा महसूस हो सकता है कि आपकी मेहनत का उचित परिणाम अभी तक नहीं मिल पाया है तो निराश होकर न बेठे और अपने लक्ष्य कि तरफ निरंतर बढ़ते रहे ।
समग्र रूप से आज का दिन पारिवारिक खुशियो , रिश्तो मे सुधार , आत्मचिंत्न और धैर्यपूर्वक प्रयासो का संकेत देता है । यदि आप शांत मन और सकारात्मक दृस्टिकोन बनाए रखेंगे , तो यह समय आपके जीवन मे संतोष और नयी उम्मीदे लेकर आएगा ।
मिथुन राशि :-
आज का दिन आपके लिए संयम , समझदारी और सावधानी का संकेत लेकर आया है , वैवाहिक जीवन मे किसी छोटी बात को लेकर जीवनसाथि के व्यवहार से आप थोड़े असंतुष्ट महसूस कर सकते है । यदि आप एक दूसरे कि भावनाओ को समझने का प्रयास करेंगे , तो रिश्तो मे फिर से मधुरता स्थापित हो सकती है ।
निजी रिश्तो मे अहंकार या मै कि भावना को स्थान न दे ।
कारोबार मे कुछ विरोधी या प्रतिस्पर्धी आपके कार्यो मे बाधा डालने का प्रयाश कर सकते है , इससे आपको कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है , पर मन मे संतूलन बनाए रखे और धैर्य से काम ले , आने वाला समय आपके अनुकूल हो सकता है ।
आज के दिन महत्वपूर्ण काम किसी दूसरे के उपर न छोड़े बल्कि बिना किसी गलती के खुद पूरा काम करे यही आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा ।
कर्क राशि :-:-
आज का दिन आपके लिए खुशियो , सफलता , और सकारात्मक्ता ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है सुबह से ही आपके मन मे प्रसन्नता और उत्साह का भाव बना रहेगा ।
आर्थिक मामलो मे भी आज का दिन आपके लिए काफी शुभ संकेत दे रहा है , यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ है , तो उसकी तो उसकी वापसी होने कि संभावना बन रही है ।
व्यापार के क्षत्र मे भी आज सकारात्मक प्रगति देखने को मिल सकती है आपके द्वारा किए गए प्रयासो का परिणाम लाभ के रूप मे सामने आ सकता है ।
सोच - समझकर लिया हुआ निर्णय आपके व्यापार को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है ।
पारिवारिक जीवन भी आज सुखद और प्रसन्नतापूर्ण रहेगा ।
सिंह राशि :-
आज का दिन आपके लिए लंबित कार्यो को पूरा करने और नयी ऊर्जा के साथ आगे बढ्ने का संकेत दे रहा है , लंबे समय से जो कार्य रुके हुए थे वो अब पूरे होने कि संभावना है ।
युवा वर्ग और विद्यार्थियो के लिए यह दिन विशेष रूप से अनुकूल संकेत दे रहा है ।
आपकी मेहनत , अनुशासन और एकाग्रता का फल मिलने का समय आ सकता है । यह सफलता आपके भविष्य के लिए नयी राह खोल सकती है ।
कार्य क्षत्र मे आज आपको कुछ चुनोतियों का सामना करना पड़ सकता है , जिससे असुविधा हो सकती है परंतु धैर्य से काम ले तो धीरे धीरे इन समस्याओ का समाधान भी प्राप्त हो जाएगा ।
यदि आप संयम और धैर्य से काम लेंगे तो यह समय आपके लिए प्रगति , और आत्मसंतोष का कारण बन सकता है ।
कन्या राशि :-:-
आज के दिन आपको यह ध्यान रखना होगा कि आपकी बातों या विचारो को दूसरों पर थोपने का प्रयश न करे । हर व्यक्ति का नजरिया आपसे अलग हो सकता है । यदि आप धैर्य से और विनम्रता के साथ अपनी बात रखेंगे , तो लोग आपकी बातों को सजगता से स्वीकार करेंगे , और आपके प्रति सम्मान का भाव बनाए रखेंगे ।
पारिवारिक जीवन मे आज प्रसन्नता और उत्साह का वातावरण बना रह सकता है , घर मे किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम कि संभावना बन सकती है ।
आज आपके मन पर धार्मिक और आध्यात्मिक विचारो का गहरा प्रभाव रहेगा । आज पूजा - पाठ , ध्यान , के अध्ययन या किसी आध्यात्मिक चर्चा मे मे रुचि ले सकता है ।
तुला राशि :-:-
आज का दिन आपके लिए संतूलन , सावधानी ,और धैर्यपूर्ण व्यवहार अपनाने का संकेत दे रहा है , आर्थिक मामलो मे आज थोड़ा सतर्क रहने कि आवश्यकता होगी । आय कि तूलना मे व्यय अधिक होने कि संभावना बन सकती है । एसे समय मे अनावश्यक खर्चो पर नियंत्रण करे ।
स्वास्थ्य का ध्यान रखे आज थोड़ी थकान के साथ पनि कि कमी ओर कमजोरी महसूस हो सकती है इसलिए दिनभर प्र्याप्त मात्र मे पानी पीते रहे और हल्के खाने क साथ थोड़ा व्यायाम करे ।
वैवाहिक जीवन मे आज थोड़ी मतभेद उत्पन्न हो सकती है धैर्य से अपने रिश्तो को संभालने का प्रयाश करे ।
वृश्चिक राशि :-:-
आज के दिन आपको अचानक कही यात्रा कि योजना बन सकती है , जो किसी आवश्यक कार्य या पारिवारिक कारणो से जुड़ी हो सकती है ।
कार्यक्षत्र के संदर्भ मे आज आप अपने काम को पूरी लग्न और ज़िम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयाश करेंगे ।
विध्यार्थियों के लिए यह दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा । उनका मन पढ़ाई के प्रति एकाग्र होगा , वे अपने लक्ष्य को ध्यान मे रखते हुए मेहनत करेंगे ।
दाम्पत्य जीवन कि दृष्टि से भी आज का दिन सुखद रहेगा ,आप अपने जीवनसाथि को विशेष उपहार देकर अपने रिश्ते को और बेहतर बना सकते है ।
आज का यह समय आपके लिए अनेक खुशिया और उपलब्धिया लेकर आ सकता है ।
धनु राशि :-:-
आज का दिन आपके लिए राहत , विचार - विमर्श और स्वास्थ्य के प्रति सजगता का संकेत लेकर आया है । पिछले कुछ समय से यदि आर्थिक मामलो को लेकर मन मे चिंता बनी हुई थी , तो आज उन समस्याओ को समाधान कि दिशा मे सकारात्मक संकेत मिल सकते है ।
पारिवारिक जीवन मे आज आप परिजनो के साथ किसी महत्वपूर्ण या गंभीर विषय पर चर्चा कर सकते है । यह योजना परिवार के भविष्य से जुड़ी हो सकती है ।
आज का दिन व्यापार से जुड़े लोगो के लिए थोड़ा संयम बरतने का संकेत देता है । व्यापार मे नया प्रयोग जोखिम भरा हो सकता है तो अभी के लिए थोड़ा विचार करना बेहतर होगा ।
मकर राशि :-:-
आज का दिन आपके लिए प्रेम , प्रसन्नता और सकारात्मक बदलाव का संकेत लेकर आया है , वैवाहिक जीवन सुखी और मधुर रहने वाल है ।
समग्र रूप से यह दिन दाम्पत्य सुख , सामाजिक प्रसन्नता , व्यापार मे सुधार , और महत्वपूर्ण निर्णयो का संकेत देता है । यदि आप सकारात्मक सोच और संतुलित दृष्टि बनाए रखेंगे , तो यह समय आपके लिए नई खुशिया और प्रगति लेकर आ सकता है ।
कुम्भ राशि :-:-
दिन कि शुरुआत मे आपको एसा महसूस हो सकता है कि आपका मन किसी भी काम मे पूरी तरह नहीं लग रहा
है एकाग्रता या मानसिक थकान के कारण कार्यो मे रूचि कम हो जाती है एसे मे खुद पर अधिक दबाव न डाले थोड़ा आराम करे और बाहर घूमने जाए और मन को शांत करने का प्रयाश करे ।
आर्थिक दृष्टि से दिन कुछ सकारात्मक संकेत भी दे सकता है । यदि आपका व्यापार विदेशो से जुड़ा हुआ है या आप एसे लोगो के संपर्क मे है जो दूर के स्थानो पर व्यवसाय करते है तो उनसे भी आपको लाभ प्राप्ति कि संभावना है ।
स्वास्थ्य आज आपका कुछ खराब रह सकता है पैरो मे दर्द या थकान कि शिकायत हो सकती है , या अधिक चलने फिरने और पर्याप्त आराम न करने कि वजह से भी हो सकता है , एसे मे थोड़ा आराम करे उर सेहत का ख्याल रखे ।
मीन राशि :-:-
आज के दिन आपका कार्यभार अधिक होगा परंतु आप थकान महसूस करने कि बजाय उत्साहित होकर काम करेंगे , आपके भीतर काम करने का उत्साह बना रहेगा।
आर्थिक मामले मे आज का दिन अनुकूल संकेत दे सकता है सही जगह निवेश से फाइदा हो सकता है , पैसो के लें दें से आज सकारात्मक परिणाम नजर आ सकते है ।
समग्र रूप से यह दिन व्यस्तता के बीच सफलता , आर्थिक प्रगति , पारिवारिक संतोष और प्रेम मे मधुरता का संकेत देता है ।
विशेष उपाय :-:-
सोमवार का दिन विशेष होने कि वजह से आज भोलेनाथ का जलाभिषेक आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है , सुबह शिव मंदिर जाए और पुष्प , जल , और दूध से अभिषेक करे । एक बैल को गुड का चूरमे का लड्डू बनाकर खिलाये इससे भोलेनाथ कि विशेष कृपा हो सकती है ।
🔔 Disclaimer (अस्वीकरण)
इस वेबसाइट पर दी गई पंचांग, राशिफल एवं ज्योतिष से जुड़ी जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। यह जानकारी प्राचीन मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है।
किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इस वेबसाइट की जानकारी के आधार पर लिए गए निर्णयों के लिए लेखक या वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।
👉 कल का पंचांग और राशिफल पढ़ने के लिए इस लिंक को click करे👉

Post a Comment