04 अप्रैल 2026 आज का हिन्दू पंचांग और राशिफल ||

 



✨ आज का पंचांग – 4 अप्रैल 2026 (शनिवार)


आज का ये शुभ दिन आपके लिए आपके जीवन मे कुछ नई संभावनाएं लेकर आया  है, लेकिन आज का दिन खास इसलिए है क्योंकि ग्रहों की चाल हमें छोटे-छोटे संकेत दे रही है—कहीं रुककर सोचने का, तो कहीं आगे बढ़कर मौके को पकड़ लेने का। जीवन की भागदौड़ में हम अक्सर इन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही छोटी-छोटी बातें आगे चलकर बड़े बदलाव ला सकती हैं।

आज का पंचांग आपको न सिर्फ शुभ समय की जानकारी देगा, बल्कि ये भी बताएगा कि किस दिशा में कदम बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। साथ ही आज का राशिफल आपको दिनभर की ऊर्जा और संभावित परिस्थितियों के लिए पहले से तैयार रहने में मदद करेगा।

आज का पंचांग बहुत महत्वपूर्ण है , अधिक जानकारी के लिए ब्लॉग को पूरा पढे ,। 


आज का पंचांग :- 

दिनांक :- 04 अप्रैल 2026 
माह :- वैशाख 
वार :- शनिवार 
तिथि :- द्वितीय शनिवार प्रातः 10:08 तक रहेगी । 
विक्रम संवत :- 2083 


नक्षत्र , योग , करण :- 

नक्षत्र :- स्वाति नक्षत्र रात्री 09:35 तक रहेगा  इसके बाद विशाखा नक्षत्र रहेगा । 

योग :- हर्षण योग दोपहर 02:17 तक रहेगा , इसके बाद वज्र योग रहेगा । 

करण :- गर करण प्रातः 10:08 तक रहेगा , इसके बाद वनिज करण रहेगा । 


शुभ समय :- 

अभिजीत मुहूर्त :- प्रातः 11:59 से दोपहर 12:49 तक आज अभिजीत मुहूर्त का समय रहेगा , और ये एक शुभ समय माना जाता है , इस समय मे हिन्दू धर्म मे सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जाते है । 

अमृत काल :- प्रातः 11:59 से दोपहर 01:44 तक रहेगा , और ये एक शुभ समय माना जाता है ,। 

विजय मुहूर्त :- आज दोपहर 02:30 से 03:20 तक विजय मुहूर्त रहेगा , और ये एक शुभ समय माना जाता है । 

ब्रहम मुहूर्त :- प्रातः 04:36 से प्रातः 04:36 से प्रातः 05:22 तक रहने वाला है । इसी समय मे हिन्दू धर्म मे मंदिरो मे पूजा का शुभ समय माना जाता है । 


अशुभ समय :- 

कुछ अशुभ समय नीचे बताए जा रहे है , हिन्दू धर्म मे इस समय मे कोई भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते है  , ना ही कोई  नए कार्य की शुरुआत की जाती है , । 

राहुकाल :-  प्रातः 09:16 से प्रातः 10:50 तक रहेगा । 

गुलिक काल :- प्रातः 06:08 से प्रातः 07:42 तक रहेगा । 

यमगंड:- दोपहर 01:58 से दोपहर 03:32 तक रहेगा । 


आज के कुछ विशेष उपाय :- 


🔸 1 . रुके हुए काम पूरे करने के लिए :- 

आज एक छोटा सा पीला धागा लेकर अपने कार्यस्थल या पर्स में रखें।

👉 मान्यता है कि इससे रुके हुए कार्यों में गति आती है और मन में विश्वास बढ़ता है।


🔸 2 . आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए:- 

शाम के समय घर के मुख्य दरवाजे पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

👉 इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और धन से जुड़े रास्ते खुलते हैं।


आज का राशिफल :- 

जानिए आज का सम्पूर्ण राशिफल , जिसमे आपके आज का शुभ योग और विशेष उपाय बताए जा रहे है , साथ ही जानिए किन लोगो के लिए आज का ये दिन विशेष शुभ रहने वाला है , । 


1. मेष राशि :- 

नौकरीपेशा लोगों के लिये स्थानान्तरण के योग बन रहे हैं। यह परिवर्तन आपके करियर के लिये नये अवसर लेकर आ सकता है, इसलिए इसे सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करना ही बेहतर रहेगा।

कार्य क्षेत्र में आपके बॉस आपके काम से अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। आपकी मेहनत और समर्पण की सराहना होगी, जिससे आपको नयी जिम्मेदारियाँ या पदोन्नति के अवसर भी मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य आज अच्छा बना रहेगा ।


2. वृषभ राशि :- 

नकारात्मक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ऐसे समय में संयम बनाए रखना ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी। यदि आप धैर्य और समझदारी से काम लेंगे, तो कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से संभाल सकते हैं।
स्वास्थ्य _ आज आपके सिर में दर्द हो सकता है , बाहर घूमने से आराम मिलेगा ।
दाम्पत्य जीवन। खुशहाल बना रहेगा ।


3. मिथुन राशि :- 

आज आप परोपकार और समाज कल्याण के कार्यों में भी रुचि लेंगे। दूसरों की सहायता करने से आपको मानसिक शांति और आत्मसंतोष प्राप्त होगा, जिससे आपका मन सकारात्मक बना रहेगा।

दाम्पत्य जीवन में सुखद अनुभव मिलेंगे। जीवनसाथी आपकी विशेष देखभाल करेगा और आपके प्रति अपना स्नेह प्रकट करेगा, जिससे आपके रिश्ते में और अधिक मधुरता आयेगी।
स्वास्थ्य का ध्यान रखें , बाहर जाने से बचे । 


4. कर्क राशि :- 

आज आपको यह महसूस हो सकता है कि आप अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में निराश होने के बजाय अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का प्रयास करें और अपने भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानने की कोशिश करें।

आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यदि बहुत आवश्यक न हो, तो बड़े लेन-देन से बचें।
पारिवारिक जीवन में एकता बनाए रखने का प्रयास करे , कुछ रिश्ते आपके खिलाफ हो सकते है । 
स्वास्थ्य का भी ख्याल रखे कमर और पीठ दर्द से सम्बन्धित शिकायत हो सकती है । 


5.सिंह राशि :- 

आज का दिन आपके लिये संतुलन, आत्मविकास और सम्मान का संकेत लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अपेक्षाकृत कम रहेगा, जिससे आपको राहत मिलेगी और आप अपने कार्यों को शांति और एकाग्रता के साथ पूरा कर पायेंगे। यह समय अपने कौशल को निखारने और नई दिशा में सोचने के लिये अनुकूल है। 
स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा ।
पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा , नए रिश्ते बनने की संभावना है । 


6. कन्या राशि :- 

किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर आपके मन में थोड़ा तनाव बना रह सकता है। ऐसे में आपको धैर्य रखते हुए उनका ध्यान रखना चाहिये और आवश्यकता पड़ने पर उचित चिकित्सा का सहारा लेना चाहिये।

आज विशेष रूप से यह ध्यान रखें कि क्रोध में आकर किसी भी विषय पर प्रतिक्रिया न दें। आवेश में लिया गया निर्णय आपके लिये नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए शान्त और संयमित रहकर ही अपनी बात रखें।
स्वास्थ्य का ख्याल रखे आज बाहर की यात्रा का योग है , ।


7. तुला राशि :- 

आज आप अपनी पुरानी गलतियों से सीखने का प्रयास करेंगे, जो आपके व्यक्तित्व के विकास के लिये अत्यन्त महत्वपूर्ण है। यह अनुभव आपको भविष्य में बेहतर निर्णय लेने में सहायता करेगा और आपको मजबूत बनाएगा।

अविवाहित जातकों के लिये आज शुभ संकेत मिल रहे हैं। विवाह के प्रस्ताव मिलने की सम्भावना है, जिससे जीवन में एक नया अध्याय शुरू होने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।
पारिवारिक जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है सामंजस्य से काम करे । 


8. वृश्चिक राशि :- 

किसी नजदीकी मित्र के साथ गंभीर मतभेद उभर सकते हैं, जिससे आपके रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट आ सकती है। इस स्थिति में आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना चाहिये तथा अनावश्यक बहस से बचना ही आपके लिये हितकारी रहेगा।

आज आपको अत्यधिक सोच-विचार में उलझने के बजाय परिस्थितियों को सहज रूप से स्वीकार करना चाहिये।
स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा , बाहर का खाने से बचे । 
आज घर में नई खुशियां दस्तक दे सकती है । 

9.धनु राशि :- 

व्यापार के क्षेत्र में आपको अपेक्षा से अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। आपकी योजनाएँ सफल होंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। यह समय आपके लिये प्रगति और विस्तार का संकेत दे रहा है।

आज आपके मन में संतोष और शांति का भाव रहेगा। अपने कार्यों के सकारात्मक परिणाम देखकर आप स्वयं को प्रसन्न और संतुष्ट महसूस करेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास और भी बढ़ेगा।
स्वास्थ्य का ध्यान रखें , आंखे ओर कान से संबंधित दिक्कत हो सकती है ।

10. मकर राशि :- 

जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या हो रही है, तो उसे नजरअंदाज न करें और समय रहते उचित देखभाल करें। आपका सहयोग और संवेदनशीलता रिश्तों को और मजबूत बनाएगी।

कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ मधुर सम्बन्ध बनाकर रखना आपके लिये अत्यन्त लाभकारी रहेगा। आपसी तालमेल और सहयोग से कार्य आसानी से पूरे होंगे और वातावरण भी सकारात्मक बना रहेगा।

पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा , भाई बहन का रिश्ता मजबूत होगा । 


11. कुम्भ राशि :- 

कार्य क्षेत्र में आपके और आपके बॉस के बीच सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। आपकी मेहनत और समर्पण को सराहा जायेगा, जिससे आपके प्रति उनका विश्वास और मजबूत होगा। यह आपके करियर के लिये सकारात्मक संकेत है।

मीडिया, संचार या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिये यह दिन अत्यन्त शुभ है। उन्हें अपने कार्यों में सफलता और पहचान मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास और भी बढ़ेगा।

पारिवारिक जीवन में सम्बन्ध मजबूत होंगे , बाहर घूमने जाने का  विचार बन सकता है । 
स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा । 


12. मीन राशि :- 

करियर और शिक्षा को लेकर मन में थोड़ा तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपको लग सकता है कि आपकी अपेक्षाओं के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहे हैं, लेकिन घबराने के बजाय धैर्य और निरंतर प्रयास बनाए रखना ही आपके लिये सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा।

आपको अपने गुप्त रहस्य, योजनाएँ या विशेष ज्ञान किसी के साथ साझा करने से बचना चाहिये। हर बात हर व्यक्ति को बताना उचित नहीं होता, इसलिए अपनी गोपनीयता बनाए रखना ही समझदारी होगी।

पारिवारिक जीवन बेहतर होगा , एक दूसरे को समझने का प्रयास करे ।
स्वास्थ्य का ध्यान रखें , कमर दर्द से संबंधित शिकायत हो सकती है 




🔔 Disclaimer (अस्वीकरण)

इस वेबसाइट पर दी गई पंचांग, राशिफल एवं ज्योतिष से जुड़ी जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। यह जानकारी प्राचीन मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है।
किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इस वेबसाइट की जानकारी के आधार पर लिए गए निर्णयों के लिए लेखक या वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

💬 आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है

अगर आपको आज की ये जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें।

नीचे कमेंट करके अपनी राशि बताएं और ये भी बताएं कि आपका दिन कैसा रहा 😊

🌼 फिर मिलेंगे

कल फिर मिलेंगे एक नए पंचांग, नए राशिफल और कुछ खास उपायों के साथ।

तब तक के लिए, खुश रहें और सकारात्मक रहें ✨


कल का ब्लॉग पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर tep करे। 👉

https://www.writehubx.in/2026/04/3-2026.html



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जयपुर के top 10 घूमने की जगह

घर बेठे पेसे कमाये वो भी सिर्फ फोन से 50,000 महीना तक वो भी 2.....3 घंटे काम करके खुद को आत्म निर्भर बनाए

lonavala travel GUIDE- BEST.... PLACE TO VISIT IN LONAVALA