Header Ads

test

07 january 2026 दैनिक हिन्दू पंचांग और राशिफल



07 जनवरी 2026 दैनिक पंचांग 

जानिए आज का शुभ हिन्दू पंचांग और आज की तिथि , वार शुभ - अशुभ नक्षत्र , शुभ मुहूर्त , करण , योग , राहुकाल और जानिए  सभी 12 राशियो के राशिफल । 

सभी प्रमुख तथ्य ........

तिथि : पंचमी (सुबह 06:52 से अगले दिन 06:33 तक रहेगी )
पक्ष : कृष्ण पक्ष 
नक्षत्र : मघा (दोपहर 11:56 am तक )
वार : बुधवार , आज का दिन बुद्ध के नेतृत्व का दिन है , और ये दिन बुद्धि और संचार के लिए शुभ माना गया है । 
योग : आयुष्मान 
करण : बालव ( ऊर्जा और उत्साह का योग है ) 

शुभ - अशुभ मुहूर्त 

अमृत काल : 

आज सुबह 09:33 am से 11:08 am तक अमृत काल रहने वाला है , और ये काल एक शुभ समय है । 

ब्रहम मुहूर्त :

 सुबह 05:37 am से 06:35 am  तक ब्रहम मुहूर्त माना जाता है और ये एक शुभ समय माना जाता है , विशेष कर पूजा पाठ के लिए और ध्यान मग्न के लिए ये समय शुभ माना जाता है । 

राहुकाल 

दोपहर 12:33 pm से 01: 52 pm तक आज राहुकाल का समय रहने वाला है और ये एक अशुभ समय माना जाता है और इस समय मे किसी भी प्रकार का शुभ कार्य या नए कार्य की शुरुआत नहीं की जाती है । 

चन्द्र राशि 

आज की चन्द्र राशि सिंह है । 
आत्मविश्वास  और जागरूकता  मे ऊंचाइया छुने का समय है । 

 आज का राशिफल (सभी 12 राशियां)

जानिए आज के इस ब्लॉग मे सभी 12 राशियो का राशिफल , आज दिन मे बुधादित्य योग रहेगा जो बुद्धि और वाणी और कार्यसमता को बल देता है कुछ राशियो को धन प्राप्ति का शुभ अवसर मिलेगा  और काम मे प्रमोशन भी मिल सकता है ,या मान सम्मान जैसे शुभ परिणाम भी मिल सकते है । 

 1.मेष राशि ❤

आज का दिन आपके लिए नयी शुरुआत लेकर आने वाला है और नए अवसर मिलेंगे साथ ही साहस के साथ सभी मुश्किलों को पार करते हुए आप सफलता प्राप्त करेंगे , मेहनत का फल मिल सकता है । 

शुभ रंग और अंक 

आपका शुभ रंग आज पीला रहने वाला है और शुभ अंक आज 6 रहने वाला है । 

2.वृषभ राशि 

भाग्य आपका साथ देगा आपकी स्थिति भाग्यशाली रहने वाली है ,निवेश करने का यदि आप सोच रहे  है तो आज का दिन बहुत अच्छा है आप आज धन का निवेश कर सकते है । साथ ही नौकरी मे भी प्रगति की संभावना है और परिवार मे संतुलन बना रहेगा । 

शुभ अंक और रंग 

आपका शुभ रंग आज सफ़ेद रहेगा और शुभ अंक आज 8 रहने वाला है । 

3. मिथुन राशि 

आपका दिन आज हर्ष और उल्लास से भरा रहेगा और विचार - विमर्श और संचार मे सफलता मिलेगी , मीटिंग मे  संचार अच्छा होने से सफलता मिल सकती है । पुराने विवाद सुलझ सकते है । 

शुभ अंक और शुभ रंग 

आपका शुभ रंग आज गुलाबी रहने वाला है और शुभ अंक आज 3 रहने वाला है । 

4.कर्क राशि 

आपका दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है और स्वास्थ्य का ध्यान रखे , नया काम यदि आप शुरू करने की सोच रहे है तो आज का दिन विशेष शुभ है आप आज अपना काम शुरू कर सकते है । धैर्य से काम ले । 

शुभ रंग  और शुभ अंक 

आपका शुभ रंग आज सफ़ेद रहेगा और आपका शुभ अंक आज 5 रहने वाला है । 

5. सिंह राशि 

आपको आत्मविश्वास  से निर्णय लेने होंगे  ताकि भविष्य मे काम आए , साथ ही आपकी कला , कौशल मे भी सहयोग मिलने की संभावना है , यात्रा के योग बन रहे है आने वाले कुछ दिनो मे लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है । स्वास्थ्य का ख्याल रखे । 

शुभ अंक और रंग 

आपका शुभ अंक आज 9 है और शुभ रंग आज आपका हल्का गुलाबी रहने वाला  है 

6.कन्या राशि 

आपका दिन आज भाग्य लेकर आया है , हर जगह आपका भाग्य साथ देने वाला है , आज के दिन आपको  धन लाभ होने की पूरी संभावना है , साथ ही उच्च अधिकारी से भी सम्मान और सहयोग की भी संभावना है । 

शुभ रंग और अंक  

आपका शुभ अंक आज 9 रहेगा और शुभ रंग आज आपका लाल रहने वाला है । 

7. तुला राशि 

आपका भाग्य आज आपका साथ देने वाला है और नयी जगह जाने का मौका मिल सकता है और आज के दिन मान सम्मान मे वृद्धि होने की पूरी संभावना है । धैर्य से काम ले  सभी कार्य शुभ हों सकते है। 

शुभ अंक और रंग 

आपके शुभ अंक आज 10 रहने वाले है और साथ ही शुभ रंग आज हरा रहेगा । 

8.वृश्चिक राशि 

भविष्य का सोच कर नया काम शुरू कर सकते है , सभी योजनाओ मे स्थिरता रखना अच्छा रहेगा , किए गए काम के शुभ परिणाम मिलने के आसार है , निवेश करने की अगर सोच रहे है तो थोड़ा रुक जाइए या थोड़ा सोच विचार करे । 

शुभ अंक और शुभ रंग  

आपका शुभ अंक आज 7 रहने वाला है और साथ ही आज का शुभ रंग पीला रहेगा । 

9. धनु राशि 

आपको थोड़ा संभालकर चलने की जरूरत है कुछ दिनो तक स्वास्थ्य का ख्याल रखे और बाहर की चिजे खाने से बचे , हो सके तो घर पर ही रहने की कोशिश करे या घर से ही काम करे , काम के प्रति अनुशाशन और स्थिरता आवश्यक है । और फैसले सोच समझकर ही ले । 

शुभ रंग और अंक 

आपका शुभ अंक 6 और शुभ रंग आज संतरी रहेगा । 

10. मकर राशि 

आपका दिन अच्छा रहेगा पुरे दिन मन मे शांति बनी रहेगी , आपका दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा । परिवार का साथ और सुख बना रहेगा । धन प्राप्ति हो सकती है आने वाले कुछ दिनो मे धैर्य से काम ले । 

शुभ अंक और शुभ रंग 

आपका शुभ अंक 2 है और शुभ रंग आपका ग्रे रहने वाला है । 

11.कुम्भ राशि 

आज के दिन आपकी मुलाक़ात पुराने मित्रो से हो सकती है धन व्यय पर नियंत्रण रखे । सहयोगी गतिविधिया फायदेमंद होगी । परिवार का साथ बना रहेगा । 

शुभ रंग और अंक 

आपका शुभ रंग आज हल्का लाल रहने वाला है और शुभ अंक आपका 9 रहेगा । 

12.मीन राशि 

आपका दिन  उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा । आपकी इच्छाए पूरी होने की संभावना है , थोड़ी सी भी मेहनत करने से बड़े बदलाव नजर आएंगे । काम मे मन लगाने से सफलता मिलेगी । 

शुभ अंक और रंग 

आपका शुभ अंक आज 7  है और शुभ रंग आज सफ़ेद है । 

विशेष उपाय 

बुधवार  होने के करण आज का दिन विशेष शुभ है । और आज का दिन गणेश जी को समर्पित है , सुबह की शुरुआत गणेश वंदना से करे आपका दिन आज बहुत अच्छा रहेगा और साथ ही सकारात्मक ऊर्जा  भी महसूस  होती रहेगी । 

व्यवसाय के लिए आज के विशेष उपाय 

शुभ के समय काम पर जाने से पहले मंदिर मे हाथ जोड़े और ॐ श्री गणेशय नमः का जाप किसी भी काम को शुरू करने से पहले करे । गौ माता को गुड के साथ रोटी भी खिलाये । 



🔔 Disclaimer (अस्वीकरण)
इस वेबसाइट पर दी गई पंचांग, राशिफल एवं ज्योतिष से जुड़ी जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। यह जानकारी प्राचीन मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है।
किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इस वेबसाइट की जानकारी के आधार पर लिए गए निर्णयों के लिए लेखक या वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

 




 

कोई टिप्पणी नहीं