06 january 2026 आज का हिन्दू पंचांग और राशिफल
06 जनवरी 2026 का हिन्दू पंचांग और दैनिक राशिफल
आज का पंचांग ...
शुभ तिथि
माह : माघ
पक्ष : कृष्ण पक्ष
तिथि : तृतीया (08:01 am तक ) उसके बाद चतुर्थी शुरू हो जाएगी ।
वार : मंगलवार
शुभ नक्षत्र :
आज सुबह आश्लेषा नक्षत्र ,उसके बाद मघा नक्षत्र शुरू हो जाएगा ।
योग : प्रीति योग दिनभर बरकरार रहेगा
करण: दिन की शुरुआत मे विष्टि करण और उसके बाद बव और बाल्व करण शुरू हो जाएगा ।
सूर्योदय : सुबह लगभग 06:12 पर होगा ।
सूर्यास्त : शाम 07: 12 पर लगभग होगा ।
अयन\ऋतु : यह दिन हेमंत ऋतु और उतरायन के अंतर्गत आता है ।
यह दिन मन शांति और सकारात्मक ऊर्ज देने वाला दिन माना जाता है ।
आज का विशेष धार्मिक महत्व
आज के दिन पूरे भारत वर्ष मे चौथ का व्रत किया जाता है इसे तिलकुटा चौथ या संकट चौथ भी कहते है इस व्रत को विशेषकर अपने बच्चो , माता- पिता या स्वार्थ सिद्धि के लिए किया जाता है ।
भगवान गणेश जी की पूजा व व्रत उपवास करके चंद्रमा के दर्शन के पश्चात भोजन ग्रहण करे ।
शुभ - अशुभ समय
ब्रहम मुहूर्त : ये मुहूर्त आज सुबह 05:20 से 06:30 am तक रहने वाला है और ये मुहूर्त घर मे या मंदिर मे पूजा पाठ , के लिए ही जाना जाता है ।
अभिजीत मुहूर्त : लगभग मध्यान्ह के समय आज का अभिजीत मुहूर्त रहेगा ।
राहुकाल : दोपहर 12:03 से 12:45 तक राहुकाल रहने वाला है और इस समय को एक अशुभ समय माना जाता है और सभी प्रकार के शुभ कार्य इस समय मे वर्जित राहते है ।
दैनिक राशिफल ...
आज का ये शुभ दिन कई राशियो के लिए समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा , अवसर और प्रगति से भरा हुआ रहने वाला है । और आज मंगलवार का दिन होने के करण विशेष शुभ है ।
1. मेष राशि
आपके आज सरकारी और प्रशासनिक कार्यो मे सफलता मिलने के योग बनते दिखाई दे रहे है आपका मेहनत करना सफल रहेगा , और साथ आपको अपने घर के पिता और वरिष्ठों का भी समर्थन मिलेगा । साथ ही आप नयी ज़िम्मेदारी भी ले सकते है और उसको बखूबी निभा भी सकते है ।
शुभ रंग
आपका शुभ अंक आज 3 रहेगा और साथ आपका शुभ रंग आज पीला रहने वाला है
2. मिथुन राशि
आपका आज काम के प्रति लगन बनी रहेगी और काम मे सम्मान भी प्राप्त होगा । और इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति मे भी सुधार होने की संभावना है । नए पद पर प्रमोशन भी हो सकता है और एसा करने के लिए आप नयी परियोजनाओ पर ध्यान दे आपका भविष्य उज्जवल होगा ।
शुभ रंग
आपका शुभ अंक आज के दिन 7 रहने वाला है और साथ ही शुभ रंग आज भूरा रहने वाला है ।
3.कर्क राशि
आपका जीवन आज प्रेम से भरा रहेगा और प्रेम जीवन अच्छा रहेगा । आज के दिन आपको अपने करियर के भी नए अवसर मिलने की संभावना है परंतु आज के दिन जोखिम लेने से बचे , स्वास्थ्य का ख्याल रखे और धैर्य से काम ले ।
शुभ अंक
आपका शुभ अंक आज 5 रहने वाला है और शुभ रंग हरा रहने वाला है ।
4. वृश्चिक राशि
आज के दिन कोर्ट कचहरी के चक्करों से मुक्ति मिलने की संभावना है साथ ही आज का दिन धन निवेश के लिए विशेष शुभ रहने वाला है साथ ही संपत्ति मे भी लाभ के योग दिखाई दे रहे है । ठोस निर्णय ले आपका प्रभाव बना रहेगा ।
शुभ रंग
आपका शुभ रंग आज गुलाबी रहेगा और साथ ही शुभ अंक आज 3 रहने वाला है
5.कुम्भ राशि
आपका दिन आज हर्ष और उल्लास से भरा रहने वाला है और आपके परिवार का साथ और सहयोग बना रहेगा । समाज मे भी मान सम्मान और प्रतिस्ठा बनी रहेगी । इसके साथ ही अपने प्रेम रिश्तो के साथ संतुलन बनाकर रखे ।
शुभ रंग
आपका शुभ रंग आज नीला रहने वाला है और साथ ही शुभ शुभ अंक आज 1 रहने वाला है ।
6.वृषभ राशि
आज के दिन जोखिम का काम कम करे और अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करे मन मे धैर्य बनाए रखे । बाहर घूमने जाए आपके मन को शांत करने मे सहयोग मिलेगा ।
शुभ रंग
शुभ अंक आपका आज 9 रहने वाला है और यदि शुभ रंग की बात करे तो आज आपका सफ़ेद रंग शुभ रहने वाला है ।
7.सिंह राशि
आपका दिन आज काम और जोखिम से भरा रहने वाला है धैर्य से काम ले , आज आपका काम का दबाव बढ्ने वाला है , परंतु आत्मविश्वास बनाए रखे और मन लगाकर काम करे आपको काम का फल मिलेगा ।
शुभ रंग
आपका शुभ रंग आज भूरा रहने वाला है और साथ ही आज का आपका शुभ अंक 12 रहने वाला है ।
8. कन्या राशि
आपका दिन आज सामान्य रहने वाला है आपका रुका हुआ काम आज पूरा होने की संभावना है परंतु आज के दिन शाम होते होते सेहत के साथ लापरवाही न करे । धैर्य से काम ले ,मन को शांत रखने की कोशिश करे ।
घरेलू महिलाओ के ;लिए आज का ये विशेष राशिफल रहने वाला है ।
शुभ रंग
आपका शुभ रंग आज काला है और शुभ अंक आज 7 रहने वाला है ।
9. तुला राशि
परिवार का साथ बना रहेगा और रिश्तो मे मिठास का रंग बना रहेगा , अपने परिवार के साथ समय बिताए । स्वास्थ्य आज आपका सामान्य बना रहेगा , व्यवसाय अच्छा रहने वाला है ।
विद्यार्थियो के लिए विशेष शुभ रहने वाला है, आज का ये राशिफल
शुभ अंक
आपका शुभ अंक आज 6 रहने वाला है और शुभ रंग हरा रहने वाला है ।
10. धनु राशि
आज का दिन आपका शुभ रहने वाला है , और आने वाले दिनो मे आपको लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है और आज के दिन भी आपकी यात्रा का योग है । नए लोगो से मुलाक़ात होगी और नए संपर्क भी बनेंगे । कोई भी निर्णय जल्दबाज़ी मे नहीं ले ।
शुभ अंक
आपका शुभ अंक आज 6 रहेगा और साथ ही शुभ रंग आज पीला रहने वाला है ।
11. मकर राशि
जल्दबाज़ी मे कोई भी कार्य करने से बचे और थोड़ा सोच विचारकर काम करे । मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है मगर आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा । घर मे सराहना होगी , और मान सम्मान मे वृद्धि होगी और मन प्रशन्न रहेगा ।
शुभ रंग
आपका शुभ अंक आज 8 रहेगा और इसके साथ ही शुभ रंग आज आसमानी रहने वाला है ।
12. मीन राशि
मन को शांत रखने की कोशिश करे आज आपका मन थोड़ा भावुक रह सकता है पूजा पाठ मे थोड़ा ध्यान लगाए आपके मन को शांति मिलेगी , स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे ।
शुभ रंग
आपका शुभ अंक आज 7 रहेगा और शुभ रंग आज काला रहने वाला है ।
विशेष सलाह
आज का दिन शांति और पूजा और व्रत का दिन है आज का दिन तिलकुट चौथ का दिन है इसे संकट चौथ भी कहते है सभी भारतीय महिलाए अपने बच्चो के लिए या पति के लिए या माता पिता के लिए भी ये व्रत करती है और रात्री मे चंद्रमा का दर्शन करने के उपरांत ही भोजन ग्रहण करती है
आज की आध्यात्मिक ऊर्जा अधिक मजबूत है , दिन ध्यान , मंत्र उच्चार्ण , गणपती वंदना से दिन की शुरुआत करे और संयम एवं सकारात्मक सोच रखे ।
अस्वीकरण
इस लेख में आज के दिन का हिन्दू पंचांग सरल और साफ शब्दों में बताया गया है।
यहाँ आपको आज की तिथि, वार, मास, पक्ष, नक्षत्र, योग, करण, साथ ही राहुकाल और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी मिलेगी, जिससे आप अपने दिन की सही योजना बना सकें।
इसके साथ ही आज का 12 राशियों का संक्षिप्त राशिफल भी दिया गया है, जिसमें नौकरी, व्यापार, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन से जुड़े संकेत बताए गए हैं।
यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है, जिसका उद्देश्य केवल सामान्य मार्गदर्शन देना है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें