5 january 2026 आज का हिन्दू पंचांग , राशिफल और तिथि

 



आज का हिन्दू पंचांग , राशिफल , तिथि ..........

जानिए आज का शुभ पंचांग , सभी 12 राशियो का राशिफल , और आज की शुभ तिथि , नक्षत्र , शुभ योग , करण,वार और जानिए आज का शुभ अशुभ समय । 

आज की शुभ तिथि ( सामान्य जानकारी )

माह - माघ 
पक्ष - कृष्ण पक्ष 
तिथि - द्वितीया (लगभग 09:56 am तक ) 
वार - सोमवार

ग्रह स्थिति  

नक्षत्र - पुष्य ( लगभग 01;25 तक )
योग - विष्कंभ ( लगभग 10:47 pm तक )
करण - गरा ( लगभग सुबह 09:59 am तक ) 
सूर्य राशि - धनु 
चन्द्र राशि - कर्क 

शुभ और अशुभ समय 

आज की तिथि के अनुसार सभी प्रकार के शुभ और अशुभ समय इस ब्लॉग मे दिये जा रहे है , जिनको ध्यान मे रखकर आप अपने दिन की शुरुआत करे और सभी काम करे । 

अभिजीत मुहूर्त 

आज दोपहर 12:06 pm से 12:47 pm तक अभिजीत मुहूर्त रहने वाला है , ये समय एक बहुत ही शुभ समय माना जाता है जिसमे आप अपने सभी प्रकार के शुभ कार्यो की शुरुआत कर सकते है । 

ब्रहम मुहूर्त 

सुबह 05;15 से 06:5 am तक आज ब्रहम मुहूर्त रहेगा और सभी मंदिरो मे लगभग इसी मुहूर्त पर पूजा पाठ की जाती है ये मुहूर्त् खासकर ध्यान लगाने के लिए और पूजा पाठ के लिए शुभ माना जाता है । 

विजय मुहूर्त 

दोपहर 12:05 से 02:25 pm तक विजय मुहूर्त रहेगा । 

राहुकाल 

यह एक अशुभ समय माना जाता है और इस समय मे किसी भी प्रकार का नया काम नहीं किया जाता और ये आज सुबह 08:33 am से 09:51 am रहेगा 

गुलिक काल 

यह भी एक अशुभ समय ही माना जाता है , और इस समय मे कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते , यह काल आज  दोपहर 12:pm से 12:47 तक रहने वाला है । 

यमगंड काल

सुबह 10:44 am से 12;04 pm तक ये काल रहेगा और ये भी एक अशुभ समय ही माना जाता है । 

विशेष : 

आज के दिन पूर्व दिशा मे यात्रा करना उचित नही माना गया है आज की दिशा शूल पूर्व दिशा है । 
किसी भी कार्य की शुरुआत करने से पहले शुभ समय और शुभ मुहूर्त देख लेना ही उचित होता है और हमारे हिन्दू धर्म मे बिना शुभ मुहूर्त के कोई भी कार्य नही किया जाता है । 




आज का राशिफाल 👇

 जानिए सभी 12 राशियो का शुभ राशिफल और साथ ही जानिए किन दो राशियो के लिए आज का ये दिन खुशियो की बहार लेकर आया है और किसे है थोड़ा संभालकर चलने की जरूरत , और जानिए आपका शुभ रंग और अंक के साथ आज के विशेष उपाय । 

1. मेष राशि 

आपका दिन आज सामान्य रहेगा ,ग्रहो की स्थिति सही चल रही है और आपको आज धन प्राप्ति की संभावना है , आने वाले कुछ दिनो मे खुद को संतुलित रखने की कोशिश करे , काम का बोझ बढ़ सकता है । 

बाहर दैनिक रूप से यात्रा करने वालों के लिए आज का ये राशिफल विशेष शुभ है । 

शुभ रंग आपका सफ़ेद है और शुभ अंक 4 रहने वाला है । 

उपाय ;

आज सोमवार का विशेष दिन है शिवलिंग पर जल चढ़ाये और बैलपत्र चढ़ाकर पूजा अर्चना करे आप पर महादेव की विशेष कृपा बनी रहेगी । 


2. वृषभ राशि 

आपका दिन आज सामान्य रहेगा , शाम होते होते स्वास्थ्य का ध्यान रखे ,आज नयी जगह निवेश करने से बचे और अपने परिवार के साथ समय बिताए । आने वाले दिनो मे आपकी यात्रा संभव है । 
शुभ अंक आज आपका 3 रहेगा और शुभ रंग आज काला रहने वाला है । 

उपाय 

सुबह के समय गौमता को रोटी के साथ गुड खिलाये या आस पास यदि गौशाला है तो वहाँ जाकर सेवा भी कर सकते है 

3. मिथुन राशि 

स्वास्थ्य का ध्यान रखे आज दिन आपका मंगलकारी रहने वाला है साथ ही पुराने मित्रो से मेलजोल रखना आपका अच्छा काम बना सकता है , 
खासकर पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए आज का ये राशिफल उपयोगी हो सकता है 
शुभ रंग आज आपका पीला रहने वाला है और शुभ अंक आज आपका  5 रहने  वाला है 

उपाय 

आज सोमवार का दिवस विशेष होने के कारण महादेव की पूजा का विशेष मुहूर्त है । शिवलिंग को जल चढ़ाये और नंदी के कान मे अपनी इच्छा बताने पर जल्द ही पूरी हो जाती है । 

4.कर्क राशि 

आपका दिन आज शुभ रहने वाला है और स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा साथ ही धन निवेश का आज अच्छा समय है आपका भाग्य आपका साथ देगा ,नयी जगह जाने का मौका मिलेगा और मान सम्मान मे भी वृद्धि होगी । 
आपका शुभ रंग आज लाल रहने वाला है 
 शुभ अंक आज 9 शुभ रहेगा , आप चाहे तो आज के दिन 9 अंक का सबसे ज्यादा  उपयोग करे 

विशेष उपाय 

मीठा चीनी और गुड का चूरमा बनाकर आज के दिन नंदी को खिलाने का विशेष लाभ है साथ ही अगर आप चाहे तो सोमवार का व्रत कर सकते है । 

5.वृश्चिक राशि 

आपका दिन आज शुभ रहेगा और आज यदि आप नयी जगह भी धन का निवेश करेंगे तो आपको बहुत फायदा होने वाला है और साथ ही आज आपके पुराने मित्रो से भी भेट हो सकती है । 
ऑनलाइन काम करने वाली महिलाओ के लिए आज का ये राशिफल विशेष शुभ है । 

उपाय 

सुबह के समय पीपल के वृक्ष मे पानी डाले और सोमवार विशेष होने के कारण शिव मंदिर जाए मन मे शांति बनी रहेगी । 

6. सिंह राशि 

मन मे उलझन रह सकती है शाम होते होते मन शांत होने लगेगा , झगड़ो मे फसने की बजाय उनको टालने की कोशिश करे। मन को शांत करने के लिए किसी नए वातावरण मे जाए और परिवार के साथ समय बिताए । 

शुभ अंक 2 और शुभ रंग आज पीला रहेगा । 

7.तुला राशि 

मन हर्ष और उल्लास से भरा रहेगा और आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है साथ ही आज आपके नक्षत्र भी बहुत अच्छे है आज आप अपने धन का निवेश करके उनको दोगुना बनाने की भी कोशिश कर सकते है । 
आपका शुभ अंक आज 6 और शुभ रंग आज नीला रहने वाला है । 


8.कन्या राशि 

दिन सामान्य और मन मे उथल पुथल रह सकती है शाम होते होते मन भी शांत हो जाएगा और आज नयी जगह काम करने का न सोचे कुछ दिन विचार करे और अपने करीबी मित्रो से राय ले । 
आज का विशेष राशिफल महिलाओ के लिए शुभ रहने वाला है । 

9. ♐ धनु राशि (Sagittarius)

आज मन थोड़ा बेचैन रह सकता है, लेकिन यही बेचैनी आपको कुछ नया सोचने पर मजबूर करेगी। अगर आप लंबे समय से किसी फैसले को टाल रहे थे, तो आज उस पर गंभीरता से विचार करने का सही समय है। कामकाज में किसी सीनियर या अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
पैसों के मामले में खर्च से पहले दो बार सोचें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।
घर-परिवार में किसी अपने से दिल की बात साझा करने से मन हल्का होगा।

आज का छोटा उपाय:

सुबह भगवान विष्णु का ध्यान करें और पीले रंग की कोई चीज़ पहनें।

10 ♑ मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है, लेकिन आप उन्हें बखूबी निभाने में सक्षम हैं। काम में आपकी मेहनत साफ नजर आएगी और लोग आपकी काबिलियत को मानेंगे।
अगर किसी बात को लेकर मन में असमंजस था, तो आज स्थिति धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगेगी।
रिश्तों में थोड़ा धैर्य रखना जरूरी है, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा नुकसान पहुंचा सकता है।
सेहत के मामले में थकान महसूस हो सकती है, इसलिए खुद को आराम देना भी जरूरी है।

आज का छोटा उपाय:

शाम को तिल के तेल का दीपक जलाएं, मन को शांति मिलेगी।

11. ♓ मीन राशि (Pisces)

आज भावनाएं थोड़ी ज्यादा हावी रह सकती हैं। किसी पुराने अनुभव या याद की वजह से मन भावुक हो सकता है, लेकिन इसे कमजोरी न समझें।
काम के क्षेत्र में रचनात्मक सोच आपके लिए नए रास्ते खोल सकती है।
पैसों को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है या रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है।
प्यार और रिश्तों में सच्चाई से बात करना आज बहुत जरूरी रहेगा।

आज का छोटा उपाय:

सुबह जल में थोड़ा सा दूध मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।

12. ♒ कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन आपके लिए सीख और अनुभव लेकर आ सकता है। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात आपके विचारों को बदल सकती है।
काम में अगर बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो आज योजना बनाना शुभ रहेगा।
आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन भविष्य के लिए बचत पर ध्यान देना जरूरी है।
परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा और तनाव कम होगा।

आज का छोटा उपाय:

आज किसी जरूरतमंद की मदद करें, मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

अस्वीकरण 

इस ब्लॉग मे दी गई सभी जानकारी सामान्य शास्त्री द्वारा बताई गई है विशेष उपाय करने के लिए विशेष शास्त्री  से जानकारी ले ये ब्लॉग किसी भी प्रकार के अंधविसवास का पक्ष नही करता है । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जयपुर के top 10 घूमने की जगह

घर बेठे पेसे कमाये वो भी सिर्फ फोन से 50,000 महीना तक वो भी 2.....3 घंटे काम करके खुद को आत्म निर्भर बनाए

lonavala travel GUIDE- BEST.... PLACE TO VISIT IN LONAVALA