4 january 2026 जानिए शुभ पंचांग और राशिफल ,शुभ मुहूर्त और नक्षत्र

 


04 जनवरी 2026 आज का हिन्दू पंचांग और राशिफल 

जानिए आज का शुभ हिन्दू पंचांग और तिथि , वार नक्षत्र , शुभ मुहूर्त , राहुकाल  ,योग ,करण  और सभी 12 राशियो का राशिफल साथ ही सभी राशियो के लिए विशेष रूप से आज के उपाय बताए गए है । 

आज की तिथि 

संवत -  2082 
माह - माघ 
पक्ष - कृष्ण पक्ष 
तिथि - प्रतिपदा 
वार-  रविवार 
नक्षत्र - पुनर्वसु नक्षत्र दोपहर 03 : 11 pm तक उसके बाद पुष्य नक्षत्र होगा । 
शुभ योग - वैधृति नक्षत्र 
करण- कौलव और तैतिल

शुभ - अशुभ  समय 

अभिजीत  मुहूर्त :

आज  सुबह लगभग 11:43 am से लगभग 12:25 pm तक अभिजीत मुहूर्त रहने वाला है , और ये समय  एक शुभ समय माना जाता है ,सभी कार्यो के लिए ये समय शुभ माना जाता है । 

ब्रह्म मुहूर्त 

सुबह 05:30 am से 07:15 am तक ब्रह्म मुहूर्त रहने वाला है , ये समय विशेष रूप से मंदिर मे पूजा पाठ और ध्यान लगाने के लिए शुभ माना जाता है सभी मंदिरो मे पूजा इसी समय की जाती है । 

राहुकाल 

लगभग 04:03 pm से 05:22 pm तक राहुकाल का समय रहेगा और ये समय एक अशुभ समय माना जाता है , इस समय मे किसी भी नए काम की शुरुआत करना शुभ नहीं माना जाता है । 

विशेष 

04 जनवरी 2026 का दिन शुभ अशुभ समय का मिश्रण है , राहुकाल के समय कोई भी काम की शुरुआत नहीं करनी चाइए । आज दोपहर के आस पास अभिजीत मुहूर्त शुरू होगा ,उस समय मे आप अपना काम कर सकते है , और अपने स्थान के अनुसार पंचांग देखकर शुभ अशुभ मुहूर्त देखकर काम की शुरुआत करे । 


सभी 12 राशियो का राशिफल 

परिचय 

आज के इस ब्लॉग मे  आपको सभी 12 राशियो का राशिफल बताया जा रहा है । जानिए किन राशियो का दिन आज शुभ होने वाला है और किन राशियो को आज थोड़ा सोच विचारकर काम  करना पड़ सकता है और साथ ही कुछ विशेष उपाय भी बताए जा रहे है । 

1. मेष राशि 

आपका दिन आज हर्ष और उल्लास से भरा रहेगा , धैर्य से काम ले , बाहर घूमने जाए आपको मानसिक शांति मिलेगी और परिवर के साथ समय बिताए 
नौकरी और करियर मे भी समय अच्छा है कार्य आपके अनुकूल होंगे । 
आपका शुभ अंक आज 2 और शुभ रंग आज पीला रहने वाला है । 

उपाय 

रविवार   का दिन विशेष होने के करण आज सूर्यदेव को जल अर्पित करे या किसी गरीब को  कपड़ा आज के दिन दान मे दे सकते है । 

2. वृषभ राशि 

दिन सामान्य से बेहतर रहेगा ,साथ ही नए काम आपके बनेंगे और आज के दिन मित्रो से मेलजोल बढ़ेगा और आपके जीवनसाथि से भी मुलाक़ात हो सकती है , विवाह के योग बन रहे है इसी वर्ष मे । 
विशेष रूप से आज का ये ब्लॉग  युवाओ के लिए लाभदायी है । 
शुभ अंक आज आपका 3 रहने वाला है और साथ आपका शुभ रंग आज हरा रहने वाला है । 

उपाय 

आज  का विशेष दिन होने के कारण आज के दिन आप तेल का दीपक जलाए और उसमे कुछ काले तिल भी डाले और अपने घर के बाहर ये दीपक आज के दिन जलाए , ऐसा  करने से सभी प्रकार की बुरी नजर दूर हो जाती है । 

3.मिथुन राशि 

चक्रवर्ती ब्याज के चक्कर मे न जाए और आज के दिन अधिक पैसो का लेन देन करने से भी बचे और थोड़ा रुककर विचार करे ,साथ ही अपने स्वास्थ्य पर  भी ध्यान रखे । 
बाहर का खाना खाने से बचे और बाहर रहकर काम करने वाले लोगो के लिए आज का ये  ब्लॉग विशेष लाभदायी है
आपका शुभ रंग आज का काला रहने वाला है और 8 आपका शुभ अंक रहेगा । 

विशेष उपाय 

अशुभ नक्षत्र और राहुकल को टालते हुए काम करे और सबसे पहले किसी शास्त्री से शुभ समय जान कर नए काम की शुरुआत कर सकते है । 

4.वृश्चिक राशि  

आज के वार रविवार को ध्यान मे रखते हुए आप पिछले कुछ दिनो से शनि की दशा  चल रही है ,इसलिए आपको आज के दिन नए काम करने से बचना चाहिए  या धन का निवेश आप करने की सोच रहे है तो थोड़ा रुक जाइए । 
शुभ रंग आज सफ़ेद रहेगा और शुभ अंक 6 रहेगा । 

विशेष उपाय 

काले कपड़े का दान भांड जाती के लोगो को करने का विशेष लाभ है इसके साथ ही सुबह अमृत मुहूर्त मे शनिदेव के मंदिर जाए और तेल का दीपक जरूर जलाए । 

5.कर्क राशि 

आपका दिन बहुत अच्छा बीतने वाला है मन  मे संतोष और खुशी की झलक बनी रहेगी कुछ दिक्कतें आ सकती है मगर धैर्य से कम ले सब  ठीक हो जाएगा । 
आज का ये राशिफल विशेष रूप से युवा लोगो के लिए विशेष शुभ है । 
शुभ रंग आज के लिए आसमानी रहेगा और 5 अंक आपके लिए विशेष उपयोगी है आज के लिए । 

उपाय विशेष 

एक  नारियल को मंदिर मे चढ़ाये और अगले रविवार को व्रत करके उसको प्रसाद के रूप मे सबको बाँट दे , और साथ ॐ सूर्याय नमः का 108 बार जाप करे आप पर से शनि की दशा दूर होने की आसंका है । 

6.मकर राशि 

मन मे खुशिया बनी रहेगी और साथ ही आपके बीते समय मे डूबे हुए पैसे भी अब आपको वापस प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे है , परिवार मे जल्द खुशखबरी मिलेगी , तनाव के महोल से दूर रहे । 
खासकर महिलाओ के लिए आज का राशिफल शुभ रहने वाला है । 
नीला रंग अगर आज आप पहनते है तो आपको विशेष लाभ होगा और आपका शुभ अंक आज 4 है । 

उपाय 

सुबह सुबह गौमता को 4 रोटी जरूर खिलाये और हो सके तो थोड़ा गुड भी डालकर गौमता को खिलाये इससे आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा साथ ही पूरे दिन मन मे प्रशन्नता  बनी रहेगी । 

7.तुला राशि 

सुबह का समय अच्छा रहेगा और शाम होते होते सावधानी रखने की कोशिश करे , धन प्राप्ति मे आज हमेशा  से भी ज्यादा  लाभ की संभावना है मगर नयी जगह निवेश न करे इसके बजाय वही काम करे जो काफी दिनो से कर रहे हो । 
व्यापारी लोगो के लिए ये आज का राशिफल विशेष लाभदायी रहेगा । 

उपाय विशेष 

आज के दिन सुबह ब्रहम मुहूर्त के समय सूर्यदेव को जल अर्पित करे , और हो सके तो  आज के दिन उपवास करे इससे आपका काम भी बनेगा और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा । 

8.कन्या राशि 

आज का दिन बहुत शुभ  रहने वाला है , आने वाला समय आपके जीवन मे और भी तरक्की लेकर आने वाला है , आज का ये राशिफल विशेष रूप से महिलाओ के लिए शुभ है जो घर पर रहकर ऑनलाइन काम करते है । 
स्वास्थ्य भी अच्छा  बना रहेगा । 
शुभ अंक आज 8 रहेगा और शुभ रंग  आज सुनहरा है 

विशेष उपाय 

सुबह के समय कुत्तो को रोटी खिलाये और गौ माता की पूजा करे और उन्हे गुड के साथ रोटी भी खिलाये आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा । 

9.कुम्भ राशि 

आपका आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है और आपको आज के दिन अच्छा  खासा लाभ होने की संभावना है आप बहुत मेहनती है और आपको आपकी  मेहनत का फल मिलेगा जरूर , स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखे । 
शुभ अंक 4 रहेगा और शुभ रंग आज आपका हरा रहने वाला है
विशेष रूप से बाहर रहकर काम करने वाले मेहनती लोगो के लिए आज का ये राशिफल लाभदायी है 

 विशेष उपाय 

शाम के समय निवेश करने से बचे , और बाहर घूमने जाए मन को शांति मिलेगी साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते है । 

 10.सिंह राशि 

आपका दिन आज सामान्य रहेगा ,नए लोगो से मुलाक़ात होगी और नए मित्र  भी बनेंगे साथ ही आपके काम भी  बनेंगे मेहनत करते रहे । 
विशेष रूप से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगो के लिए सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे । 
शुभ रंग आज बेंगनी रहेगा और 7 अंक आपका शुभ रहेगा 

विशेष उपाय 

सुबह के समय अपने काम पर जाते समय पूजा पाठ से शुरुआत करे आपका दिन अच्छा रहेगा , और साथ ही सूर्यदेव को जल अर्पण करे । 


 11. धनु राशि 

सावधानी रखे और नए लोगो से मेलजोल आज के लिए नुकसानदाई हो सकता है । घर पर समय कम बिताने की कोशिश  करे और पारिवारिक मामलो मे धैर्य से काम ले । स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा । 
व्यवसायिक लोगो के लिए ज्यादा  लाभदायी है आज का राशिफल 

उपाय 

हो सके  तो आज का दिन उपवास  करे और शाम को ही खाना खाये सूर्य देव को जल अर्पित करे , शाम के समय तारा भोजन करे अर्थात तारे जब आसमान मे दिखाई दे तब खाना खाये 

12. मीन राशि 

ये  दिन आज आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है नए काम और नए लोग आपको आज मिल सकते है और स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा , इसके साथ ही आज निवेश का बहुत अच्छा समय  है 

व्यवसायिक लोगो के लिए विशेष रूप से आज का ये राशिफल उपयोगी है । 

उपाय 

सुबह के समय सूर्य को जल अर्पित करे और गौमता को रोटी खिलाये गुड के साथ । 

अस्वीकरन 

यहा दी गई पंचांग और राशिफल की जानकारी सामान्य शास्त्री द्वारा लिखित है और यह पंचांग धार्मिक मान्यताओ पर आधारित है ,किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले । 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जयपुर के top 10 घूमने की जगह

घर बेठे पेसे कमाये वो भी सिर्फ फोन से 50,000 महीना तक वो भी 2.....3 घंटे काम करके खुद को आत्म निर्भर बनाए

lonavala travel GUIDE- BEST.... PLACE TO VISIT IN LONAVALA