परिचय :👇
आज की पंचांग तिथि
पंचांग: :अभी पौष माह का , शुक्ल पक्ष. है
सूर्योदय: लगभग 07:13 AM. पर आज सूर्योदय होगा ।
सूर्यास्त: लगभग 05:35 PM तक शाम को सूर्यास्त होगा । .
वार : शनिवार है ,
शुभ मुहूर्त (शुभ समय):
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:35 AM - 06:29 AM तक आज ब्रह्म मुहूर्त रहेगा और ये मुहूर्त सुबह की पूजा पाठ और ध्यान के लिए विशेष शुभ माना जाता है ।
अमृत काल: दोपहर में 12:16 PM से - 01:41 PM तक अमृत काल माना जाएगा और ये समय बहुत ही शुभ माना जाता है ।
रवि योग: सुबह के समय 07:23 AM - 08:04 PM तक रवि योग रहेगा ,और ये भी एक शुभ समय माना जाता है ,
अभिजित मुहूर्त: दोपहर के समय 12:15 PM - 12:57 PM) तक आज अभिजीत मुहूर्त रहने वाला है और ये मुहूर्त सभी कार्यो के लिए शुभ माना जाता है ।
चौघड़िया (दिन के शुभ-अशुभ):
अमृत: सुबह 9:00 AM के बाद का समय अमृतकाल रहेगा और ये एक शुभ समय है ।
शुभ:आज दोपहर का समय शुभ रहने वाला है ।
लाभ: सुबह/दोपहर. ये दोनों ही समय आज विशेष शुभ है
राहुकाल: सुबह लगभग 11:10 AM - 12:31 PM तक राहुकाल का समय माना जाएगा और इस दौरान सभी कार्य वर्जित होते है , इस समय मे कोई भी शुभ कार्य या नया कार्य नही किया जाता है । .
यमगंड/गुलीक काल: दोपहर बाद. का समय गुलीक काल का रहने वाला है इस समय मे किसी भी प्रकार के शुभ एवं नए कार्य नहीं किए जाते है ।
नक्षत्र:
आज स्वाति नक्षत्र या उसके आसपास का समय रहने वाला है, जो दिन के अनुसार बदलता है; स्वाति नक्षत्र बुद्धि, व्यापार और ज्ञान से जुड़ा है. और ये समय बहुत शुभ माना जाता है और खासकर विद्यार्थियो के लिए शुभ रहने वाला है ।
विशेष :
: आज का यह दिन ब्रह्म मुहूर्त, अमृत काल, रवि योग और अमृत, शुभ, लाभ चौघड़िया में शुभ कार्यों के लिए अच्छा है, जबकि राहुकाल और अन्य वर्जित समय में कोई नया काम शुरू करने से बचना चाहिए.और नए कार्य शुरू करने से पहले अचे मुहूर्त को देखकर ही काम करे । कुछ विशेष नक्षत्र और योग आज शूभ है ।
शुभ राशिफल सभी 12 रशिया :
जानिए आज के इस ब्लॉग मे सभी 12 राशियो का शुभ राशिफल और साथ ही देखिये की किस राशि को होगा आज के दिन लाभ और किसको थोड़ा संभालकर चलने की जरूरत है , इसके साथ साथ कुछ विशेष उपाय भी नीचे दिये जा रहे है जिनको आप आज अपनाकर अपना दिन विशेष बना सकते है ।
1. मेष राशि:
आपका दिन आज शुभ रहने के साथ साथ पूरा दिन अनंदमयी रहने वाला है ,साथ ही आज आपका मन बहुत ही शांत रहेगा , साथ ही आपकी यात्रा के भी योग बन रहे है आने वाले कुछ दिनो मे विदेश यात्रा होने के भी आसार है ।
शुभ रंग और अंक
आपका शुभ अंक आज 03 रहेगा और आप यदि आज कोई कम करते है तो उसमे ज्यादा से ज्यादा 03 अंक का उपयोग करे और आपका शुभ रंग आज सफ़ेद है ।
विशेष उपाय :
शनिदेव को तैल चढ़ाना आपके लिए बहुत लाभदायी होगा और आज का दिन शनिवार का दिन है तो ये विशेष रूप से शनिदेव का दिन ही माना जाता है और ऐसा करने से माना जाता है की जिसकी भी शनि की दिशा सही नहीं चल रही हो वो भी सही होने की संभावना है ।
2. वृषभ राशि
मनशिक शांति बनाए रखने के लिए बाहर घूमने जाना बेहतर रहने वाला है और आप अपने परिवार के साथ समय अधिक बिताने की कोशिश करे आपके घर मे खुशिया बनी रहेगी और साथ ही आज का दिन आपके व्यापार के लिए बहुत शुभ साबित रहने वाला है ।
शुभ अंक और शुभ रंग
आपका शुभ अंक 01 रहेगा ,और साथ ही शुभ अंक लाल रहने वाला है आप चाहे तो पूरे लाल रंग पहन सकते है ।
विशेष उपाय
काले कुत्ते को कुछ मीठा खिलाने से विशेष लाभ होने की संभावना है और यदि कुछ घर पर बनाकर खिला रहे हो तो आपके घर मे शांति छाई रहेगी ।
3. मिथुन राशि
आपका दिन आज सामान्य रहेगा और साथ ही अपने स्वास्थ्य का ध्याब रखे आने वाले कुछ दिन आप पर भारी संकट लेकर आ सकते है नयी जगह निवेश करने से बचे , और नए मित्रो से मुलाक़ात हो सकती है ।
शुभ अंक और रंग
शुभ अंक आज के दिन 6 रहेगा और आप आज के दिन किन्ही 6 गरीब लोगो को खाना खिलाये तो आपको निश्चित ही लाभ की प्राप्ति होगी और शुभ रंग काला रहेगा ।
विशेष उपाय
ये राशिफल विशेष रूप से घर पर काम करने वाली महिलाओ के लिए शुभ है और आज के दिन आपको अक नारियल पर लाल या काला कपड़ा बांध कर शनि मंदिर मे अर्पित करना विशेष शुभ रहेगा ।
4.कर्क राशि
नए काम मिलने की पूरी संभावना है यदि आप काफी दिनो से नौकरी की तलाश कर रहे थे तो आज सही समय है आपकी मेहनत रंग लाएगी और यदि आप किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो आने वाले दिनो मे आपको अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा ।
शुभ अंक और रंग
सुमहरा रंग विशेष शुभ है और आप चाहे तो कोई अक सोने की वस्तु खरीद सकते है और आपका शुभ अंक 9 है ।
विशेष उपाय
गौमता को 4 रोटी सुबह के समय खिलाये और घर के बाहर एक तैल का दीपक करे इससे आपके परिवार की सभी प्रकार की बुरी नजर उतर जाएगी ।
5. वृश्चिक राशि
कुछ विशेष बदलाव जीवन मे करने की आवश्यकता है और साथ ही आपको आने वाले कुछ दिनो मे धन प्राप्ति का लाभ प्राप्त होने वाला है , आपके पुराने मित्रो से आपका मिलन हो सकता है ।
अंक और रंग का शुभ योग
आपका शुभ रंग गुलाबी है और आज के दिन 4 अंक विशेष शुभ होगा ।
6. सिंह राशि
आपका आज का दिन बहुत अच्छा बीतने वाला है आपको लाभ की प्राप्ति होने की आज पूरी संभावना है यदि धन का निवेश करने की सोच रहे है तो आज के आज ये काम कर सकते है मगर कहि भी निवेश करने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करे और अपने मित्रो से सलाह भी ले सकते है ।
अंक और शुभ रंग
2 अंक आपका शुभ अंक hoga आज के लिए और साथ ही आपका शुभ रंग आज नीला रहने वाला है
विशेष उपाय
सारसो का तेल और कुछ लोहे की वस्तु का दान आज शनिदेव के मंदिर मे करे एसा करने से आप पर या आपके घर पर भार या दोष होगा तो वो जल्द दूर हो जाता है ।
7. तुला राशि
इस राशि वालों के लिए आज का ये दिन बहुत शुभ रहने वाला है ,आपके सभी मन चाहे काम आज पूरे होंगे और इसके साथ ही डूबा हुआ धन वापस प्राप्त होने की भी पूरी संभावना है , आप आज के दिन कोसिस करते रहिए आपको सफलता आज मिलने की संभावना है ।
शुभ अंक और रंग
आपका शुभ अंक आज 6 है और शुभ रंग सफ़ेद है
विशेष उपाय
सुबह के अमृतकाल से दोपहर 12 बजे तक हो सके तो आज आधे दिन का उपवास रखे आपका स्वास्थ्य भी अच्छा बनेगा ,और आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा ।
8. कन्या राशि
कुछ विशेष लोगो से मुलाक़ात हो सकती है भावुक होने की बजाए खुद पर नियंत्रण रखे ,और बाहर जाते समय कुछ सावधानी रखे ,लोगो से बेवजह उलझने की बजाए बात को टालने की कोसिस करना आज आपके लिए सही रहेगा ।
शुभ रंग और अंक
आसमानी रंग आपका आजा शुभ रंहेगा और साथ ही 7 अंक आपका शुभ रहेगा ।
विशेष उपाय
पीपल को पनि चढ़ाना विशेष शुभ होगा आज आपके लिए ।
9.धनु राशि
आपके लिए आज का दिन एक नयी शुरुआत लेकर आने वाला है यदि आप प्रेम विवाह की सोच रहे है तो आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना है , परंतु थोड़ा धैर्य बनाए रखे और परिवार के साथ अच्छा मेलजोल बनाकर रखे ।
शुभ अंक एवं रंग
5 आपका शुभ अंक रहने वाला है और इसके साथ ही काला रंग आज आपका शुभ साबित होने वाला है
10. मकर राशि
आपका आज का दिन आने वाले दिनो से भी बेहतर होगा ,परंतु आज की आपके द्वारा की गई एक अच्छी शुरुआत आपको भविष्य मे आगे जाकर बहुत लाभदायी होगी , नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे है तो आप कर सकते है निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी पर मेहनत भी बहुत करनी होगी ।
अंक और रंग
3 अंक आप के लिए लाभ दायी है और पीला रंग आपको खास सुख देने वाला है ।
11. मीन राशि
आपका दिन सामान्य रहने वाला है ,पर आपको अपनी भावनाओ पर नियंत्रण रखना होगा , नए काम बन जाएंगे जायदा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी पर धैर्य बनाए रखे आपका काम सफलतापूर्ण हो जाएगा ।
रंग और अंक
शुभ रंग आज पीला रहने वाला है और शुभ अंक 4 होगा ।
12.कुम्भ राशि
आपका दिन बहुत शुभ है आज के दिन आपकी मन चाहे काम पूरे होंगे ,परंतु अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखे और आने वाले कुछ दिनो तक सावधानी रखे । नया साल आपके लिए और भी नए मौके लेकर आया है आपको आने वाले समय मे धन राशि मे भी लाभ होगा ।
शुभ अंक और रंग
आपका शुभ अंक आज 8 रहेगा और आपका शुभ रंग आज स्लेटी रहने वाला है ।
आज के सभी राशियो के लिए विशेष उपाय
धन संबंधी उपाय
आज के दिन नयी जगह निवेश करने से पहले थोड़ा विचार करे और अपने करीबी मित्रो से पूरी जानकारी ले और इसके अलावा आप अपने ही काम मे यदि निवेश करेंगे तो आपको निश्चित ही लाभ प्राप्ति होगी ।
प्रेम जीवन संबंधी उपाय
आपकी प्रेमिका और प्रेमी को थोड़ा समय देने की कोसिस करे और अपना रिश्ता और भी अच्छा बनाने की कोसिस करे अक दूसरे पर विश्वास बनाने की पूरी कोसिस करे क्योंकि कोई भी रिश्ता बिना विश्वास के नहीं चल सकता और अपने साथी की छोटी छोटी बातों पर भी ध्यान दे ।
अस्वीकरण
इस ब्लॉग मे बताई गई सभी जानकारी एक सामान्य शास्त्री द्वारा बताई गई है यदि आप कुछ विशेष बाते जानना चाहते है तो अपने निजी शास्त्री से संपर्क करे यहा बताई गई सभी प्रकार के पंचांग और राशिफल की जानकारी धार्मिक ग्रंथो और मान्यताओ पर आधारित है ।
इस ब्लॉग पर दी गई जानकारी का उपयोग आप सायं की ज़िम्मेदारी से करते है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें