2 जनवरी 2026 - आज का हिन्दू पंचांग
जानिए आज का शुभ हिन्दू पंचांग और आज के शुभ अशुभ नक्षत्र ,जानिए आज के कुछ खास नक्षत्र जो आपके लिए आज विशेष शुभ साबित हो सकते है । आज के राहुकाल और शुभ काल के बारे मे भी जानिए जिनको ध्यान मे रखकर ही सभी काम किए जाते है ।
आज की तिथि
विक्रम संवत: 2082
माह: अभी पौष माह का शुक्ल पक्ष चल रहा है
तिथि: आज की तिथि चतुर्दशी है जो कि आज रात 10:00 बजे तक रहेगी ।
नक्षत्र:आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र है जो की सुबह 07:25 बजे तक रहेगा , फिर हस्त नक्षत्र शुरू हो जाएंगे ।
योग: आज हर्षण है जो की लगभग दोपहर 03:00 बजे तक रहेगा ।
करण:आज का करण गर है जो की लगभग दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा , फिर वणिज करण शुरू होगा ।
चंद्र राशि:आज चंद्रमा कन्या राशि मे है ।
सूर्य राशि:आज सूर्य मकर राशि मे है ।
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: आज का ब्रहम मुहूर्त सुबह 05:30 AM - 06:20 AM तक रहेगा , ये मुहूर्त विशेष रूप से ध्यान साधना और पूजा पाठ के लिए शुभ माना जाता है ।
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:15 PM - 12:57 PM तक आज अभिजीत मुहूर्त रहेगा ,और ये मुहूर्त सभी शुभ कार्यो के लिए शुभ माने जाते है ।
गोधूलि मुहूर्त:आज शाम 05:45 PM - 06:10 PM तक गोधूलि मुहूर्त रहेगा और ये मुहूर्त विशेष रूप से शाम की पूजा पाठ के लिए शुभ माना जाता है ।
अमृत काल:आज शाम 07:50 PM - 09:15 PM तक का अमृत काल माना जाएगा और ये काल सभी प्रकार की यात्रा के लिए ये समय शुभ माना जाता है ।
अशुभ समय
राहुकाल: आज दोपहर 01:25 PM - 02:37 PM तक राहुकाल माना जाएगा , और इस समय को एक अशुभ समय माना जाता है और इस समय मे किसी भी प्रकार का शुभ कार्य की शुरुआत नही की जाती है ।
यमगंड काल: आज सुबह 07:25 AM - 08:30 AM तक आज यमगंड काल माना जाता है जो की एक अशुभ समय माना जाता है इस समय मे कोई भी नए काम शुरू नहीं किए जाते ।
आज के विशेष उपाय
आज के शुभ नक्षत्र और शुभ चौघड़िए आपको बताए गए है उनके अनुसार ही काम करे , आज विशेष रूप से सूर्य को जल अर्पित करे और शुभ समय देखकर नए कार्यो की शुरुआत करे और राहुकाल के समय कुछ भी शुभ कार्य करना avoid करे ,खासकर हस्त नक्षत्र को लेखन, व्यापार और नई शुरुआत के लिए अच्छा माना जाता है.
आज का राशिफल 2 जनवरी 2026
जानिए आज का सभी 12 राशियो का शुभ राशिफल और साथ ही जानिए किस राशि का दिन आज विशेष शुभ है और कुछ विशेष उपाय भी बताए जा रहे है जिनको आप अपने जीवन मे अपनाकर अपना दिन शुभ और बेहतर बना सकते है ।
1. मेष राशि -
आज का दिन आपके जीवन मे खुशिया लेकर आएगा और आज का दिन खुशियों भरा रहेगा , नयी जगहो पर घूमने के मौके मिलेंगे और आप चाहे तो अपने परिवार के साथ मिलकर travel कर सकते है
आज का दिन युवा विद्यार्थियों के लिए विशेष शुभ और लाभदायी साबित होने वाला है
शुभ रंग और अंक -
आज का मेष राशि के लिए शुभ रंग सफ़ेद रहेगा और यदि आप चाहे तो इसे कोई और रंग के साथ design करके भी पहन सकते है और आपका शुभ अंक आज 04 रहेगा ।
विशेष उपाय - आज के दिन आप 4 रोटी गौमता को खिलाये और ॐ नमः शिवाय का 108 बार जाप करे , आपके आस पास की negative energy सब दूर हो जाएगी ।
2. मिथुन राशि -
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है ,आपके सभी काम आज बन जाएंगे और आप चाहे तो आज किन्ही गरीब लोगो की मदद करे आपके धन धान्य के भंडार भरे रहेंगे
आज का ये राशिफल विशेष रूप से घर से दूर रहकर काम करने वाले लोगो के लिए विशेष लाभकारी हो सकता है ।
शुभ रंग और शुभ अंक -
आज का शुभ रंग आपका हरा रहने वाला है और आपका शुभ अंक आज 05 रहेगा और यदि आप चाहे तो किन्हीं 5 बेसहारा लोगो की मदद कर सकते है ।
विशेष उपाय - आज के दिन आपको अपने घर के बाहर तैल का दीपक जलाना है इससे आपके घर को किसी की बुरी नजर नहीं लगेगी ।
3. कर्क राशि -
आपका दिन आज थोड़ा दुविधापूर्ण हो सकता है , नए फैसले लेने मे थोड़ा समय दे जल्दबाज़ी करने से काम बिगड़ सकते है । परिवार के साथ अधिक समय बिताए , पुराने मित्रो से मिलने के आसार तेजी से बन रहे है , आने वाले दिनो मे आपको धन राशि की प्राप्ति हो सकती है ।
शुभ अंक और रंग -
आपका शुभ रंग आज लाल रहेगा और आप चाहे तो इसे कोई और रंग के साथ भी पहन सकते है या अपने अनुसार design कर सकते है और आपका शुभ अंक आज 9 है ।
विशेष उपाय
आज के दिन शिव मंदिर मे जाए और शिवलिंग को जल अर्पित करे और आते टाइम नंदी को रोटी और गुड खिलाये आपको आपके carrer मे व्रद्धि मिलेगी ।
4. वृषभ राशि -
आपका दिन आज सामान्य रहने वाला है और आने वाले दिनो मे अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखे और अपने परिवार के साथ समय बिताए , धैर्य से काम ले जल्दबाज़ी से काम बिगड़ सकते है ।
आज का ये राशिफल विशेष रूप से online काम करने वाली महिलाओ के लिए शुभ और फलदायी है ।
शुभ रंग और अंक -
आज का आपका शुभ रंग पीला रहने वाला है और आपका शुभ अंक आज 03 है ।
5. वृश्चिक राशि -
आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा और आज आपको शाम तक धन की प्राप्ति हो सकती है । आने वाले समय मे आपको आपके काम मे बहुत अच्छी व्रद्धि देखने को मिलने वाली है , आपका भाग्य आपका साथ दे रहा है ।
शुभ रंग और अंक
आपके शुभ अंक आज के लिए 05 विशेष शुभ रहने वाला है आप चाहे तो आज कोई नए 5 प्रोजेक्ट पर काम शुरू हर सकते है और यदि हो सके तो किन्ही 5 भूखे लोगो को खाना खिलना लाभदायी साबित हो सकता है ।
6.सिंह राशि -
इस राशि वालों को आज विशेष रूप से राजयोग की प्राप्ति होते हुए नजर आ रही है , आज का दिन आपके लिए आनंददायी रहने वाला है , आज आप अगर कहीं नयी जगह धन का निवेश करने का सोच रहे है तो आज का दिन आपके लिए बिलकुल सही है ।
शुभ अंक और रंग
आपका शुभ रंग आज मेरून रहने वाला है और ये रंग बहुत खिलता है आप पहन सकते है और इसके साथ ही आपका शुभ अंक आज 7 रहने वाला है ।
विशेष उपाय
आज के दिन को विशेष रूप से बेहतर बनाने के लिए आपको आज के दिन लक्ष्मी माँ का उपवास करना चाइए और लक्ष्मी माँ को लाल पुष्प अर्पित करते हुए पूजन करना सर्वश्रेष्ठ रहने वाला है ।
7. तुला राशि
आपका दिन आज सामान्य रहने वाला है आपको किसी की प्रकार का मानसिक तनाव लेने से जितना हो सके दूर रहना ही अच्छा रहने वाला है , किसी भी झगड़े मे अगुवाहि न करे और धैर्य बनाए रखे आज समय थोड़ा विपरीत चल सकता है पर आने वाले कुछ ही दिनो मे आपका समय आपके अनुकूल नजर आने लगेगा ।
शुभ अंक और शुभ रंग
आपका आज का शुभ रंग आसमानी है और शुभ अंक आज 08 रहने वाला है और आप इन रंग और अंक का पूरे दिन मे जितना हो सके प्रयोग करने की कोसिस करे ।
विशेष उपाय
आपका दिन अच्छा बनाने के लिए आप आज के दिन माँ लक्ष्मी को लाल कपड़ा अर्पित करे ।
8. कन्या राशि
आपका दिन आज हर्ष और उल्लास से भरा रहने वाला है , आपको आज अचानक से घर मे खुश खबरी मिल सकती है और आने वाले कुछ ही दिनो मे आपके यात्रा करने के आसार नजर आ रहे है
आज का ये राशिफल विशेष रूप से बाहर काम करने वाले पुरुषो के लिए लाभकारी है ।
शुभ अंक और शुभ रंग
आपका शुभ रंग आज गुलाबी रहने वाला है और आपका शुभ अंक आज 02 रहेगा आप आज के दिन मे ज्यादा से ज्यादा इस रंग का इस्तेमाल करे ।
9. धनु राशि -
आज के दिन आपको बहुत लाभ के अवसर प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे है आप जहा इतने दिनो से मेहनत कर रहे है वही पर करते रहे आपको सफलता जरूर मिलेगी , आज का ये विशेष राशिफल महिलाओ के लिए विशेष फलदायी है ।
शुभ अंक और शुभ रंग
आज के दिन का आपके लिए शुभ रंग नीला रहने वाला है आप किसी भी प्रकार का नीला रंग आज पहन सकते है और आपका शुभ अंक आज 6 रहेगा ।
विशेष उपाय
आज के दिन यदि आप किन्ही 4 पंडित को घर पर बैठाकर भोजन करवाते हो तो आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा ।
10. मकर राशि
आपका दिन आज अच्छा बीतेगा , आज के दिन आपको आपके व्यवसाय मे तरक्की मिलेगी और आपका नयी जगह मान सम्मान होगा ।
आज का ये राशिफल विशेष रूप से busnessmen लोगो के लिए शुभ है ।
शुभ रंग और शुभ अंक
आपका आज का शुभ रंग काला रहने वाला है । और आपका शुभ अंक आज 07 रहेगा ।
11. मीन राशि
आज का दिन मीन राशि वालों के लिए शुभ नहीं है आज के दिन आपको बहुत ध्यान देने की जरूरत है आप किसी भी अंजान व्यक्ति पर भरोषा न करे और हो सकते हो थोड़ा खुद को व्यस्त रखने की कोसिस रखे ।
शुभ रंग और अंक
आपका शुभ रंग आज लाल रहने वाला है और आपका शुभ अंक आज 03 है ।
विशेष उपाय
आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ नहीं है तो आपके लिए विशेष उपाय ये है की आज आप किसी पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करे ।
12.कुम्भ राशि
आपका दिन आज समानय रहने वाला है , मानसिक शांति बनाए रखे और अपने घर के सदस्यो के साथ ज्यादा समय बिताए आपके मन को सुकून मिलेगा , घर मे शांति हमेशा बनी रहेगी ।
शुभ रंग और अंक
आपका शुभ रंग आज सुनहरा है और आपका शुभ अंक आज 9 है ।
health and love राशिफल उपाय
आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊपर बताए गए उपाय आप कर सकते है आपका दिन और भी बेहतर और शुभ होगा , आपके प्रेम विवाह के शुभ योग नजर आ रहे है कोसिस कर सकते है , अपने परिवार के साथ समय अधिक बिताने की कोसिस करे ओर पूजा पाठ मे मन लगाए आपको आपकी मंजिल की प्राप्ति जल्द होगी ।
disclaimer
ऊपर बताई गई राशिफल की पूरी जानकारी एक समानय शास्त्री द्वारा लिखित है , और अधिक जानकारी के लिए आप अपने खास astro से बात करे ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें