Header Ads

test

12 january 2026 आज का हिन्दू पंचांग और राशिफल



🌞 आज का पंचांग – 12 जनवरी 2026 (सोमवार)

जानिए आज का शुभ पंचांग , सोमवार विशेष होने के कारण कुछ शुभ नक्षत्र और शुभ मुहूर्त बताए जा रहे है । 

📅 तिथि: आज  का पंचांग तिथि | 

दिनांक : 12 जनवरी 2026
वार : सोमवार
माह (अमावस्या) : पौष
माह (पूर्णिमांत) : माघ
ऋतु : शिशिर
आयन : उत्तरायण
पक्ष : कृष्ण पक्ष    
तिथि: नवमी तिथि (दोपहर 12:42 बजे तक) उसके बाद दशमी तिथि
नक्षत्र: स्वाति नक्षत्र (रात 09:04 बजे तक) उसके बाद विशाखा नक्षत्र
योग: धृति योग (शाम 06:11 बजे तक) उसके बाद शूल योग
करण: गरज करण (दोपहर 12:42 बजे तक) उसके बाद वणिज करण
चंद्र राशि: तुला
सूर्य राशि: धनु

 शुभ अशुभ समय: 


राहु काल:

आज सुबह 08:38 से सुबह 09:57 बजे तक राहुकाल रहने वाला है , ये समय एक अशुभ समय माना जाता है इस समय मे कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते है । 

अभिजित : 

आज दोपहर 12:14 से दोपहर 12:56 pm तक आज अभिजीत मुहूर्त रहने वाला है और ये समय एक शुभ समय माना जाता है  इस समय मे सभी सामान्य शुभ कार्य किए जाते है । 





आज का उपाय:

“ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें।


🔮 आज का राशिफल (12 राशियाँ)


जानिए आज की सभी 12 राशियो का राशिफल , और जानिए किस राशि के लिए आज का ये विशेष शुभ दिन लेकर आया है विशेष  मौके जो आपका दिन लाभकारी बना सकते है । 


♈ मेष राशि 

 आज का दिन आपके जीवन मे संघर्ष और विजय का रहने वाला है । आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम में सफलता मिलेगी। खर्च सोच-समझकर करें। परिवार के साथ समय बिताए और धैर्य से काम करे आपका काम बन जाएगा । 

शुभ अंक और रंग 


आपका शुभ रंग आज लाल रहेगा और शुभ अंक आज 4 रहेगा । 


♉ वृषभ राशि 

 दिन की शुरुआत मे कुछ उलझनों मे फस सकते हो परंतु शाम तक धन  लाभ के योग हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। नए मित्र बनेंगे , बोलचाल का वातावरण अच्छा बनेगा , साथ ही आज शाम तक यात्रा के भी योग बन रहे है । 


शुभ अंक और रंग 

आपका शुभ अंक आज 6 रहेगा और शुभ रंग आज सफ़ेद रहने वाला है । 




♊ मिथुन राशि 


 नए काम की तलाश यदि आप आकर रहे है काफि दिनो से तो आज आपको सफलता मिल सकती है मन मे विश्वास  बनाए रखे । नए अवसर मिल सकते हैं। किसी से विवाद से बचें।

स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा , बाहर का खाना खाने से बचे , । 

व्यवसाय यदि नया है तो लगातार मेहनत करते रहना होगा और यदि आप लगातार निवेश कर रहे है तो ये नया साल आप के लिए बेहद खास रहने वाला है । 


शुभ रंग और अंक 

शुभ रंग आपका पीला रहने वाला है और शुभ अंक आज 1 रहने वाला है । 



♋ कर्क राशि 


मन थोड़ा परेशान रह सकता है। किसी से झगड़ा करने से बचे,  धैर्य से काम लें। शाम होते होते काम की थकावट की वजह से मन चिड़चिड़ा हो सकता है , थोड़ा परिवार के साथ समय बिताना बेहतर होगा या बाहर घूमने जा सकते है । 

स्वास्थ्य  का ख्याल रखे , साधारण खाना खाये । 

व्यवसाय मे इन्वेस्ट करना हो तो थोड़ा रुक जाए ओर विचार करे । 


शुभ रंग और अंक 

आपका शुभ रंग आज काला रहने वाला है और शुभ अंक आज 2 रहेगा । 





♌ सिंह राशि 


नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग हैं।  नए समारोह मे जाने का मौका मिल सकता है मान-सम्मान बढ़ेगा। आगे बढ़कर सहयोग करे टीम से काम करेंगे तो बहुत जल्दी सफलता आपको मिल सकती है । 

दिन की शुरुआत मे स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा , शाम तक तबीयत थोड़ी नाजुक हो सकती हाई सेहत का ख्याल रखे । 

शुभ अंक और रंग 

शुभ रंग आज आसमानी रहने वा है और शुभ अंक 3 रहेगा । 




♍ कन्या राशि 


आज मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है , मेहनत करते रहिए आपकी मेहनत रंग जरूर लाएगी । । सेहत पर ध्यान दें। बाहर का खाना खाने से बचे और कुछ दिन घर का खाना खाये । नयी जगह निवेश करने से बचे , धन खर्च नियंत्रण मे रखकर करे । 


शुभ अंक और शुभ अंक 

आपका शुभ अंक आज 7 रहेगा और शुभ रंग सफ़ेद रहेगा । 




♎ तुला राशि 

  टीम को साथ लेकर काम करने मे लाभ की संभावना है अकेले काम करने से नुकसान की संभावना है पार्टनरशिप में लाभ होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। नए रिश्ते बनेंगे , प्रेम जीवन मे सुधार होगा । 

स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा , व्यवसाय मे ध्यान दे आज का दिन ऑनलाइन काम करने वालों के लिए विशेष शुभ होने की संभावना है । 


शुभ अंक और रंग 

आपका शुभ अंक आज 8 रहेगा और शुभ रंग ग्रे रहने वाला है । 




♏ वृश्चिक राशि 


 मन को शांत रखने की कोशिश करे , अनावश्यक तनाव से बचें। निर्णय सोच-समझकर लें। परिवार के साथ समय बिताए , धन का निवेश आज लाभकारी हो सकता है , 

व्यवसाय पर ध्यान देने की आवश्यकता है किसी दूसरे के सहारे चलने की बजाय खुद के हाथ मे  बागडोर ले । 

शुभ अंक और रंग 

शुभ रंग आज हरा रहने वाला है और शुभ अंक आज 9 रहेगा । 




♐ धनु राशि 


भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। आने वाले कुछ दिनो मे विदेश यात्रा के भी योग बन रहे है busness से संबन्धित ट्रिप मिल सकती है , आज का दिन आपके लिए विशेष राजयोग साबित हो सकता है आज के दिन किया गया निवेश आपका दोगुना होने की संभावना है । 


शुभ रंग और अंक 

आपका शुभ रंग आज काला रहेगा और शुभ अंक 2 रहने वाला है । 




♑ मकर राशि 


आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने रुके काम पूरे होने की संभावना है , पिछले साल तक जो पेसे डूबने की संभावना थी उनके प्राप्ति की संभावना है यदि कोशिश की जाए तो आज अपना भाग्य आजमाने का मौका है । 

शुभ रंग और अंक 

आपका शुभ अंक आज 3 रहेगा और शुभ रंग हरा रहने वाला है । 



♒ कुंभ राशि 


नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए मित्र भी बन सकते है और पुराने मित्रो से भी मुलाक़ात हो सकती है , धन खर्च नियंत्रण मे करे , । 

स्वास्थ्य  अच्छा बना रहेगा , । 

शुभ रंग और अंक 

आपका शुभ  अंक आज 8 रहेगा और शुभ रंग गुलाबी रहने वाला है । 



♓ मीन राशि 


मन शांत रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग बनते दिखाई दे रहे है , आज के दिन यात्रा करने से बचे , स्वास्थ्य का ध्यान रखे , शाम को जल्दी घर लौटे , अचानक से घर मे शुभ समाचार मिल सकते है । 


शुभ अंक और रंग 

शुभ अंक आज का 4 रहने वाला है और साथ ही शुभ रंग आज सफ़ेद रहने वाला है । 


✨ निष्कर्ष

आज का दिन पूजा-पाठ, आत्मचिंतन और नए कार्यों की योजना के लिए शुभ है।

सकारात्मक सोच रखें और शिव कृपा प्राप्त करें। 🙏



🔔 Disclaimer (अस्वीकरण)

इस वेबसाइट पर दी गई पंचांग, राशिफल एवं ज्योतिष से जुड़ी जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। यह जानकारी प्राचीन मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है।

किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इस वेबसाइट की जानकारी के आधार पर लिए गए निर्णयों के लिए लेखक या वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।




कोई टिप्पणी नहीं