Header Ads

test

13 january 2026 आज का हिन्दू पंचांग और राशिफल




📅 आज का पंचांग – 13 जनवरी 2026 (मंगलवार)


वार: मंगलवार

विक्रम संवत: 2082

मास: पौष

पक्ष: कृष्ण पक्ष

तिथि: दशमी 

नक्षत्र: विशाखा 

योग: धृति 

करण: विष्टि 


---


🌅 सूर्योदय व सूर्यास्त समय


सूर्योदय: लगभग 7:15 AM


सूर्यास्त: लगभग 5:45 PM




---


⏰ आज के शुभ मुहूर्त


अभिजीत मुहूर्त:

 आज दोपहर  12:10 से 12:55 तक अभिजीत मुहूर्त रहने वाला है और ये एक शुभ मुहूर्त माना जाता है इस समय मे आप चाहे तो किसी भी नए कार्य की शुरुआत कर सकते है । 



ब्रह्म मुहूर्त: 

प्रातः 5:30 से 6:15 तक तक ब्रहम मुहूर्त रहने वाला है ये मुहूर्त विशेष रूप से पूजा पाठ या ध्यान लगाने के लिए होता है और सभी मंदिरो मे इसी समय पर पूजा की जाती है । 



❌ अशुभ समय


राहुकाल: 

दोपहर 3:00 से 4:30 तक आज राहुकाल रहने वाला है और ये समय एक अशुभ समय माना जाता है , इस समय मे किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते । 


यमगंड: 

सुबह 9:00 से 10:30 तक आज यमगंड का समय रहने वाला है और ये एक अशुभ समय माना जाता है , किसी भी प्रकार का शुभ कार्य इस समय मे avoid करे । 





---


🕉️ आज का दिन विशेष


 आज मंगलवार का दिन होने की वजह से विशेष शुभ है आज का ये दिन  हनुमान जी को समर्पित होता है। आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से भय, रोग और शत्रु बाधा से मुक्ति मिलती है।और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है । 



---


🔮 13 जनवरी 2026 का राशिफल (12 राशियां)




जानिए आज के इस ब्लॉग मे सभी 12 राशियो का राशिफल और आज मंगलवार विशेष होने की वजह से कुछ विशेष नक्षत्र विशेष राशियो के लिए विशेष शुभ रहने वाले है , पूरी जानकारी के  लिए ब्लॉग को पूरा पढे । 


♈ मेष राशि


आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। नए काम मिल सकते है , नयी जगह जाने का मौका है  कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यवसाय अच्छा चलने  वाला है मेहनत करते रहे ये नया साल आपकी तरक्की की राहे,  खोलने आया है 

ये नया साल आपका बेहद खास रहने वाला है । 

शुभ रंग और अंक 

आपका शुभ रंग आज सफ़ेद है और आपका शुभ अंक आज 8 रहेगा । 






♉ वृषभ राशि


धैर्य रखें। मन को शांत रखने की कोशिश करे , जल्दबाज़ी मे कोई भी निर्णय लेने से बचे ।  पारिवारिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें। धन खर्च सोच-समझकर करें।नए लोगो से मुलाक़ात हो सकती है । 

स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा शाम तक हालत थोड़ी नाजुक हो सकती है अपना ख्याल रखे । 


शुभ अंक और रंग 

आपका शुभ अंक आज 2 रहने वाला है और शुभ रंग आज हल्का पीला रहेगा । 




♊ मिथुन राशि


नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। और जिस काम पर काफी समय पर काम करने की कोशिश कर रहे है उसी को नए सिरे से शुरू करने की कोशिश करे आपको सफलता मिलने की संभावना है । मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग हैं।

स्वस्थ्य सामान्य बना रहेगा । 


शुभ रंग और अंक 

आपका शुभ अंक आज 4 रहेगा और शुभ रंग हरा रहने वाला है । 





♋ कर्क राशि


भावनाओं पर नियंत्रण रखें। धैर्य से काम ले , नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। नयी जगह जाने की उम्मीद है काम अच्छा होने पर परमोसन भी हो सकता है , मान सम्मान मे वृद्धि होगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहर की चिजे खाने से बचे । 

शुभ अंक और रंग 

आज का शुभ रंग आपका काला शुभ रहेगा और शुभ अंक 3 रहने वाला है । 




♌ सिंह राशि


 मान सम्मान में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है , धन का निवेश करने की यदि आप सोच रहे है तो  निवेश के लिए दिन शुभ है।पुराने मित्रो से मुलाक़ात हो सकती है । प्रेम विवाह के योग बन रहे है । 

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । 

व्यवसाय पर ध्यान देने की आवश्यकता है । 


शुभ रंग और अंक 

आपका शुभ रंग आज आसमानी है और शुभ अंक 7 है । 


♍ कन्या राशि


मेहनत का पूरा फल मिलेगा।काफी दिनो से जो आप मेहनत  कर रहे थे उसका फल मिलने की संभावना है । शिक्षा और करियर के लिए दिन अच्छा है।मन मे सकारात्मक्ता बनाए रखे । 

व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है , निवेश से लाभ हो सकता है । 


शुभ अंक और रंग 

आपका शुभ रंग आज हरा है और शुभ अंक 7 है । 




♎ तुला राशि


दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। व्यापार में लाभ के योग हैं।आज के दिन व्यापार पर निवेश करने से लाभदायी होगा । नए मित्रो से मुलाक़ात हो सकती है आने वाले कुछ दिनो मे यात्रा  के योग बन रहे है । 

स्वास्थ्य आपका आज के दिन सामान्य रहेगा । 


शुभ रंग और अंक 

शुभ रंग आज का काला रहेगा और शुभ अंक 9 रहेगा । 





♏ वृश्चिक राशि


आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मान सम्मान मे वृद्धि होगी । यात्रा के योग बन सकते है आज शाम को यात्रा करने से बचे । 

स्वास्थ्य का ख्याल रखे , शाम तक हालत नाजुक हो सकती है । 


शुभ अंक और शुभ रंग 

आपका शुभ अंक आज 3 है और शुभ रंग पीला है । 





♐ धनु राशि


भाग्य का साथ मिलेगा। आज का दिन है भाग्य आजमाने का सही समय है ।  धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। धन लाभ संभव है। नयी जगह जाने का मौका मिलेगा , । 

स्वास्थ्य को ध्यान मे रखकर जल्दी घर पर लौट जाए और बाहर का खाना खाने से बचे । 


शुभ रंग और अंक 

आपका शुभ अंक आज 1 रहेगा और शुभ रंग आज नीला रहने वाला है । 


♑ मकर राशि



कार्यभार अधिक रहेगा नए काम मिलने की संभावना है , जल्दबाज़ी मे काम करने का प्रयास न करे नुकसान भुगतना पड़ सकता है । धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यवसाय पर ध्यान देने से आने वाले कुछ दिनो मे बड़ा पद मिलने की संभावना है । 

शुभ अंक और रंग 

आपका शुभ अंक आज पीला रहेगा और शुभ अंक 5 रहने वाला है । 




♒ कुंभ राशि


नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।धैर्य के साथ मन लगाकर काम करे ।  आर्थिक स्थिति मजबूत होगी , भाग्य को आजमाने का समय है आपका भाग्य आपका साथ देगा , पुराने मित्रो से मुलाक़ात हो सकती है , परिवार के साथ समय बिताए मन मे सकारात्मक विचार रखे । 


शुभ रंग और अंक 

आपका शुभ रंग आज सफ़ेद रहने वाला है और शुभ अंक आज 2 रहेगा । 




मीन राशि 

आपके दिन की शुरुआत बहुत अच्छी होने वाली है शाम होते होते मन खराब हो सकता है , किसी से झगड़ा करने से बचे , बाहर घूमने जाए और मन को शांत रखने की कोशिश करे और परिवार के आत्मिक संपर्क बनाए रखे । 
स्वास्थ्य का ख्याल रखे । 

शुभ रंग और शुभ अंक 

शुभ अंक आज 6 रहेगा और शुभ रंग भूरा रहने वाला है । 




आज के विशेष उपाय ::

मंगलवार का दिन विशेष होने की वजह से आज का ये खास दिन हनुमान जी को समर्पित है , आज के दिन हनुमान चालीसा का 11 बार पाठ करना विशेष शुभ माना जाता है इससे मन की मुरात पूरी होती है । 


🔔 Disclaimer (अस्वीकरण)

इस वेबसाइट पर दी गई पंचांग, राशिफल एवं ज्योतिष से जुड़ी जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। यह जानकारी प्राचीन मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है।

किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इस वेबसाइट की जानकारी के आधार पर लिए गए निर्णयों के लिए लेखक या वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।




कोई टिप्पणी नहीं