15 january 2026 दैनिक हिन्दू पंचांग और सभी राशिफल
आज का शुभ दैनिक पंचांग 15 जनवरी 2026
सामान्य पंचांग
तिथि : एकादशी है और 10:00 am के बाद द्वादशी शुरू हो जाएगी ।
नक्षत्र : मृगशिरा
माह : माघ
वार : गुरुवार
सूर्योदय : आज सुबह 07:12 am पर होगा । (लगभग)
सूर्यास्त : आज शाम 06:05pm पर होगा ( लगभग)
शुभ - अशुभ नक्षत्र
ब्रहम मुहूर्त :
आज सुबह 04:50 से 05:40 तक रहेगा , और ये एक शुभ मुहूर्त माना जाता है , ज़्यादातर ये मुहूर्त सभी मंदिरो मे पूजा पाठ के लिए होता है और ध्यान लगाने के लिए विशेष शुभ होता है ।
अमृत मुहूर्त ::
सुबह 10:46 am से 12:17 pm तक अमृत काल रहने वाला है और ये भी एक शुभ मुहूर्त माना जाता है ।
अभिजीत मुहूर्त :
दोपहर 12:17 am से 12:59 pm तक आज अभिजीत मुहूर्त रहने वाला है और ये एक शुभ मुहूर्त माना जाता है ज़्यादातर सभी शुभ कार्य इसी समय मे किए जाते है ।
राहुकाल :
आज दोपहर : 01:30 pm से 02:50 pm तक आज राहुकाल रहने वाला है और ये एक अशुभ समय माना जाता है और इस समय मे कोई शुभ कार्य या नया कार्य करने से बचे ।
यमगंड काल ::
सुबह 08:40 से 10am तक आज यमगंड समय रहेगा और यह भी एक अशुभ समय माना जाता है इस समय मे कोई भी शुभ कार्य करने से बचे ।
दिन विशेष ::
आज गुरुवार का दिन विशेष होने की वजह से गणेश वंदना विशेष शुभ है और आज का दिन एकादशी मृगशिरा नक्षत्र के प्रभावों मे रहेगा , जीसे शुभ माना जाता है , ब्रहम मुहूर्त और अभिजीत मुहूर्त , जैसे समय का लाभ उठाए और राहुकाल मे कार्य न करे ।
15 जनवरी 2026 का सभी 12 राशियो का राशिफल ::
जानिए आज के इस पूरे ब्लॉग मे सभी 12 राशियो का सम्पूर्ण राशिफल और साथ ही जानिए किन राशियो का आज का ये दिन भाग्य लेकर आया है गुरुवार विशेष होने की वजह से सूर्य पूजा और गणेश पूजा का विशेष महत्व है ।
♈ मेष राशि
कल का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। पहले से जो काम रुके हुए थे वो काम पूरे होंगे। नौकरी-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। नए काम मिलने की संभावना है मेहनत का फल मिलेगा । परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घर परिवार के साथ मेलजोल बनाए रखे ।
स्वास्थ्य का ध्यान रखे ।
शुभ रंग और अंक
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
♉ वृषभ राशि
आज के दिन नयी जगह निवेश करने से बचे। धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। खर्च बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन मे उलझन रखने से अच्छा बाहर घूमने जाए और अपने मन को शांत रखने का प्रयाश करे ।
गणेश जी की वंदना करना विशेष शुभ रहेगा ।
शुभ रंग और अंक
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6
♊ मिथुन राशि
दिन अनुकूल रहेगा।आपका भाग्य आजमाने का समय है । नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।प्रेम जीवन की शुरुआत कर सकते है ।परिवार के साथ दिल के रिश्ते बनाए रखे ।
व्यवसाय पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है ।
शुभ रंग और अंक
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
♋ कर्क राशि
मानसिक तनाव रह सकता है।मन को शांत रखने की कोशिश करे , भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।आने वाले कुछ समय मे यात्रा के योग बन रहे है और आज के दिन शाम को यात्रा करने से बचे ।
स्वास्थ्य का ध्यान रखे , धैर्य से काम ले ।
शुभ रंग और अंक
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
♌ सिंह राशि
आज का दिन विशेष शुभ रहने वाला है । आत्मविश्वास मे बढ़ोतरी होने की संभावना है । मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सरकारी काम बन सकते हैं। निवेश सोच-समझकर करें।बाहर जाने से बचे अपने मन मे उलझन न रखे और हर कदम सोच समझकर उठाए , बड़े फैसले लेने से पहले थोड़ा विचार करे ।
शुभ रंग और अंक
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
♍ कन्या राशि
नए काम मिल सकते है । काम में व्यस्तता रहेगी। मेहनत का फल मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।घर पर ज्यादा समय बिताने की कोशिश करे । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम विवाह मे सफलता मिलने की संभावना है ।
शुभ रंग और अंक
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
♎ तुला राशि
दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी । नयी जगह जाकर खर्च पर नियंत्रण रखें। मित्रों से लाभ होगा मगर कुछ मित्र भी आपके पीठ पीछे वार करने वाले भी मिल सकते है थोड़ा संभालकर काम करे । कला और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
शुभ अंक और रंग
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
♏ वृश्चिक राशि
नयी जगह जाने का मौका मिल सकता है अपने विचारो को सांझा करे आपको लाभ प्राप्ति होगी और आज के दिन नए अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। जल्दी घर लौट जाए , और धैर्य बनाए रखे ।
स्वास्थ्य मे थोड़ी शाम तक थकावट महसूस हो सकती है सामान्य उपचार से ठीक हो जाएगी ।
शुभ रंग और अंक
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
♐ धनु राशि
आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है आपका भाग्य आजमाने का समय है । भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी। पढ़ाई मे यदि ध्यान दे रहे है तो इस साल सफलता मिलने के आसार है आपका दिन मंगलमय हो ।
शुभ रंग और अंक
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
♑ मकर राशि
कार्यस्थल पर जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। नए काम मिल सकते है ज्यादा काम लेने से बचे , धैर्य से काम लें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खर्चो पर नियंत्रण रखे ये नया साल आपके लिए खर्चो से भरपूर रहने वाला है । परिवार के साथ समय बिताए और अपने विचार भी सांझा करे ।
शुभ रंग और अंक
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8
♒ कुंभ राशि
नई सोच और नए विचार लाभ देंगे। नयी जगह जाने का मौका भी मिल सकता है और नए मित्र भी बनेंगे । दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। मन को शांत रखने की कोशिश करे काम का बोझ आज बढ़ सकता है ।
स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा ।
शुभ रंग और अंक
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 4
♓ मीन राशि
मन का भार हल्का करने की कोशिश करे । भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति मन मे लगाव उत्पन्न होने लगेगा। आने वाले कुछ समय मे धन लाभ के संकेत हैं।
व्यापार मे इन्वेस्ट के योग अच्छे बन रहे है ।
स्वास्थ्य का ध्यान रखे , बाहर जाने से बचे ।
शुभ रंग और अंक
शुभ रंग: पीला । शुभ अंक: 7
🔔 Disclaimer (अस्वीकरण)
इस वेबसाइट पर दी गई पंचांग, राशिफल एवं ज्योतिष से जुड़ी जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। यह जानकारी प्राचीन मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है।
किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इस वेबसाइट की जानकारी के आधार पर लिए गए निर्णयों के लिए लेखक या वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें